बस स्टैंड के गेट को ताला लगा किया प्रदर्शन

ठेका कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर पंजाब रोडवेज पनबस कांट्रैक्ट वर्कर यूनियन के सदस्यों ने शुक्रवार दोपहर 12 बजे जहां बस स्टैंड मे धरना देकर रोष प्रदर्शन किया

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 10:26 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 10:26 PM (IST)
बस स्टैंड के गेट को ताला लगा किया प्रदर्शन
बस स्टैंड के गेट को ताला लगा किया प्रदर्शन

संवाद सूत्र, फाजिल्का : ठेका कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर पंजाब रोडवेज, पनबस कांट्रैक्ट वर्कर यूनियन के सदस्यों ने शुक्रवार दोपहर 12 बजे जहां बस स्टैंड मे धरना देकर रोष प्रदर्शन किया, वहीं दो घंटे तक गेटों पर ताले जड़कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की, जिस कारण लोगों को भी दो घंटे तक बसों का इंतजार करना पड़ा।

इस मौके यूनियन के प्रधान मनप्रीत सिंह, चेयरमैन प्रितपाल सिंह, सचिव गुरबख्श लाल सिंह व कोषाध्यक्ष उड़ीक चंद ने कहा कि पनबस और पीआरटीसी के कच्चे मुलाजिमों को बिना शर्त पक्का करने की मांग पर सरकार ध्यान नहीं दे रही। उन्होंने कहा कि बीते दिनों हुई बैठक में जल्द कर्मचारियों की मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया गया था, जिसके चलते लंबे समय से चली हड़ताल को समाप्त कर दिया गया था। लेकिन अभी तक सरकार ने उनकी मांगों की तरफ ध्यान नहीं दिया। कर्मचारियों की ओर से जहां 27 सितंबर के भारत बंद में शामिल होने के का फैसला लिया गया। वहीं छह अक्टूबर को गेट रैली करने का फैसला लिया गया। इसके अलावा 11, 12 व 13 अक्टूबर को तीन दिवसीय हड़ताल करके 12 अक्टूबर को नए मुख्यमंत्री की रिहायश के आगे धरना व राज्य स्तरीय रोष रैली की जाएगी। यदि फिर भी सरकार ने मांगों का हल न किया तो अनिश्चितकालीन समय की हड़ताल करने का ऐलान किया गया है। इस मौके मनवीर सिंह, सहायक महासचिव हरभजन सिंह, मुख्य सलाहकार रविन्द्र सिंह रिकू, गुरविंदर सिंह, रविन्द्र शर्मा, हरजिन्दर सिंह वर्कशाप, प्रैस सचिव दलजीत सिंह, नवदीप सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी