चचेरी बहन के पति ने युवक पर चलाई गोली

चाचा की बेटी को पति और ससुरालियों के तंग करने पर युवक चाचा को लेकर आरोपितों के पास गया तो आरोपितों ने उनसे मारपीट की और मार देने की नीयत से पिस्तौल से फायर कर दिए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 07 Oct 2021 10:37 PM (IST) Updated:Thu, 07 Oct 2021 10:37 PM (IST)
चचेरी बहन के पति ने युवक पर चलाई गोली
चचेरी बहन के पति ने युवक पर चलाई गोली

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : चाचा की बेटी को पति और ससुरालियों के तंग करने पर युवक चाचा को लेकर आरोपितों के पास गया तो आरोपितों ने उनसे मारपीट की और मार देने की नीयत से पिस्तौल से फायर कर दिए। वारदात में घायल को अस्पताल भर्ती करवाया गया है। पीड़ित के मुताबिक चाचा के दामाद के रिश्तेदारी में ही एक महिला से अवैध संबंध थे। वारदात गांव नूरपुर सेठां की है। थाना कुलगढ़ी पुलिस ने 15 आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

एएसआइ विनोद कुमार ने बताया कि हरीश कुमार ने बताया कि उसके चाचा की लडकी नैंसी रानी का विवाह उसके ताया कि लड़की उषा ने अपने जेठ के लड़के गुरविदर सिंह से करवाया था। गुरविदर सिंह अक्सर ही नैंसी को तंग परेशान व मारपीट करता था और उषा भी उसको परेशान करती थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि नैंसी को शक था कि उसके पति के अवैध संबंध उषा रानी के साथ है। हरीश ने बताया कि बीते दिन उसे पता चला कि गुरविदर ने नैंसी के साथ मारपीट की है तो वह अपने चाचा व अन्य रिश्तेदारों के साथ जब नैंसी के घर पहुंचा तो देखा कि नैंसी को बहुत अधिक चोटें लगी हुई थी। उन्होंने नैंसी को सिविल अस्पताल फिरोजपुर में दाखिल करवाया। इसके बाद उन्होंने राजेश कुमार व उसके भाई को सारी बात बताईस जिसके बाद आरोपित राजेश कुमार, विनोद कुमार निवासी गांव नूरपुर सेठा, गुरप्रीत सिंह उर्फ लव, सिमरन उर्फ सिमू, जश्न सोढ़ी निवासी गांव लालचिया और अन्य 10 अज्ञात व्यक्तियों के साथ आए और उसके साथ मारपीट की व जान से मार डालने की नीयत से फायर किए। जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा उक्त आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है

chat bot
आपका साथी