कोरोना वैक्सीन खत्म, बिना टीका लगवाए लौटे लोग

फिरोजपुर में कोरोना वैक्सीन खत्म होने के कारण सोमवार को बिना टीका लगवाए लौटना पड़ा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 06:03 PM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 06:03 PM (IST)
कोरोना वैक्सीन खत्म, बिना टीका लगवाए लौटे लोग
कोरोना वैक्सीन खत्म, बिना टीका लगवाए लौटे लोग

जागरण संवाददाता, फिरोजपुर :

फिरोजपुर में कोरोना वैक्सीन खत्म होने के कारण सोमवार को 45 साल से अधिक वर्ग के लोगों को बिना टीका लगवाए जाना पड़ा। जिले मे महज 114 लोगों का टीकाकरण हो सका।

बुजुर्गों ने कहा वैक्सीन खत्म होने की जानकारी किसी को नहीं दी गई। तेज धूप में अस्पताल पहुंचने पर निराशा हाथ लगी। फिरोजपुर जिले को 13 मई के दिन दो हजार डोज मिली थी। दूसरी डोज लेने वालों की समय सीमा बढ़ने कारण भी लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। आवेदकों के मुताबिक तमाम जानकारियों के अभाव से पहली डोज लेने वाले आशंकित है। सिविल सर्जन राजिदर ने कहा सोमवार को और डोज मिलने की संभावना है। 18 साल से अधिक आयु वर्ग के ही लोगों को मिली डोज

सोमवार को इस वर्ग के 905 आवेदकों का टीकाकरण हो सका। वैक्सीन खत्म होने की जानकारी न होने कारण आवेदक वेक्सिन की दूसरी डोज लेने के लिए अस्पताल आते रहे। सिविल अस्पताल सिविल अस्पताल में भीड़भाड़ को देखते हुए टीकाकरण सेंटर बदल कर सीनियर सेकेंडरी स्कूल ग‌र्ल्स में बना दिया गया है। लोगों की इसकी जानकारी भी नहीं दी गई।

62 वर्षीय बेअंत सिंह ने कहा पहली डोज 24 मार्च को लगी थी आज वे दूसरी डोज के लिए सिविल अस्पताल आए तो पता चला वेक्सीन ही खत्म है। काफी प्रयास के बाद उनको निराशा हाथ लगी। सेहत महकमे ने लोगों को टीकाकरण सेंटर बदलने की जानकारी तक किसी को नही दी। बुजुर्गों को तपती धूप में आना जाना मुश्किल लगता है।

45 साल से अधिक आयु वर्ग में टीका लगवाने आए बैंक कालोनी के सुरेश दुग्गल ने कहा काफी विचार के बाद वे वेक्सीन लेने आए थे लेकिन अस्पताल में वेक्सीन ही नहीं। न ही पता है वेक्सीन कब आएगी। बिना जानकारी तो परेशानी उठानी पड़ेगी। सिस्टम में सुधार की जरूरत है। जानकारी अपडेट करते रहना चाहिए। सोमवार रात को आ जाएगी वैक्सीन : सिविल सर्जन

सिविल सर्जन राजिदर राज ने कहा सोमवार रात तक डोज की खेप आने की संभावना, चार हजार डोज की मांग रखी है। सेहत विभाग के मुलाजिम वेक्सीन के लिए चंडीगढ़ रवाना किए हुए है। सोमवार देर सायं तक और वेक्सीन को खेप फिरोजपुर पहुंच जाएगी। 18 साल से अधिक आयु वर्ग का टीकाकरण हुआ है।

chat bot
आपका साथी