पॉजिटिव महिला ने बांटा हो सकता है कोरोना का प्रसाद

प्रदेश में कोरोना के मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 05:55 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 05:55 PM (IST)
पॉजिटिव महिला ने बांटा हो सकता है कोरोना का प्रसाद
पॉजिटिव महिला ने बांटा हो सकता है कोरोना का प्रसाद

अश्वनी गौड, जीरा, (फिरोजपुर) : प्रदेश में कोरोना के मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। बीते दिनों जीरा शहर में श्री कृष्णा मंदिर नजदीक ढोलिया वाला चौक के साथ लगती एक गली में 73 वर्षीय बुजुर्ग महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। लेकिन सेहत विभाग द्वारा अभी तक उक्त महिला के संपर्क में आए लोगों के सैंपल नहीं लिए है, जोकि एक बड़ी लापरवाही है। इससे शहर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ सकती है।

शाम को जाती थी धार्मिक स्थान पर

उक्त महिला आस-पड़ोस के लोगों के साथ मिलती थी और शाम को एक धार्मिक स्थान पर भी जाती रही है, जहा और भी काफी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। इस दौरान वह अनेक श्रद्धालु के संपर्क में भी आई होगी। शंका जाहिर की जा रही है कि उक्त महिला ने और भी कई लोगों को कोरोना का प्रसाद बांटा होगा। लेकिन अभी तक उक्त महिला के संपर्क में आए लोगों के सैंपल नहीं लेना सेहत विभाग की बड़ी लापरवाही है। संपर्क में आए लोगों के लिए जाएंगे सैंपल

सिविल अस्पताल जीरा के एसएमओ डॉक्टर मंजीत कौर ने कहा कि सेहत विभाग द्वारा उक्त महिला के परिवारिक सदस्यों तथा उनके संपर्क में आने वाले पड़ोसियों के सैंपल लिए जाएंगे तथा जरूरत पड़ने पर उनके घरों को क्वारंटाइन किया जाएगा। डॉ. मनजीत कौर ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव उक्त महिला जिन-जिन लोगों के संपर्क में आई है, उनका भी रिकॉर्ड एकत्रित किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी