ठेका मुलाजिमों ने निकाला ढोल मार्च

लेबर और कृषि कानूनों बिजली एक्ट में तबदीलियां के विरोध में ठेका मुलाजिम संघर्ष मोर्चा पंजाब की ओर से वीरवार को फिरोजपुर के नामदेव चौक से दिल्ली गेट तक ढोल मार्च किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने 12 मार्च को पटियाला में ठेका मुलाजिमों की ओर से किए जा रहे संघर्ष में लोगों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 10:14 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 10:14 PM (IST)
ठेका मुलाजिमों ने निकाला ढोल मार्च
ठेका मुलाजिमों ने निकाला ढोल मार्च

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर :

लेबर और कृषि कानूनों, बिजली एक्ट में तबदीलियां के विरोध में ठेका मुलाजिम संघर्ष मोर्चा पंजाब की ओर से वीरवार को फिरोजपुर के नामदेव चौक से दिल्ली गेट तक ढोल मार्च किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने 12 मार्च को पटियाला में ठेका मुलाजिमों की ओर से किए जा रहे संघर्ष में लोगों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की गई।

इस मौके अलग-अलग ठेका मुलाजिम जत्थेबंदियों के नेता पनबस डिपो सेक्रेटरी कंवलजीत सिंह मानो चाहल, हरजीत सिंह, कैशियर मुखपाल सिंह, जल सप्लाई यूनियन से जिला प्रधान बलकार सिंह, प्रेस सचिव रणजीत सिंह खालसा, रजिदर सिंह, उप प्रधान बलजिदर सिंह गिल, मलकीत सिंह और मोर्चे के प्रदेश नेता रेशम सिंह गिल ने कहा कि आज पंजाब और केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण कर्मचारी और हर वर्ग संघर्ष करने के लिए मजबूर है, यदि सरकार ने अपनी गलत तिविधियां बंद नहीं की तो उसे इसका खामियाजा जल्द भुगतना होगा।

यूटी मुलाजिम व पेंशनर्स फ्रंट की भूख हड़ताल रही जारी संवाद सहयोगी, फिरोजपुर: पंजाब एवं यूटी मुलाजिम संघर्ष मोर्चा पंजाब के आह्वान पर जिला फिरोजपुर के कर्मचारियों की ओर से तीसरे दिन भी डिप्टी कमिश्नर फिरोजपुर के दफ्तर के समक्ष अपनी भूख हड़ताल जारी रही। हड़ताल में सुरिदर कुमार जल स्त्रोत विभाग, राज सिंह जंगलात विभाग, परमवीर मोंगा सेहत विभाग, मनिदर सिंह सेहत विभाग, चंदन सिंह राणा सेहत विभाग, रुप सिंह बीएडआर स्टेट कर्मचारी दल और मनजिदर सिंह किरत विभाग बैठे।

इस दौरान किश्न चंद जागोवालिया, माना सिंह भट्टी, अजीत सिंह सोढी, जगसीर सिंह, संदीप कंबोज, ओम प्रकाश और केवल सिंह ने कहा कि सरकार जल्द से जल्द उनकी मांगों को पूरा करें, ताकि कर्मचारी संघर्ष का रास्ता त्याग कर अपना काम कर सकें। इस मौके पर प्रवीण सिंह, पिप्पल सिंह, ओंकार सिंह, संत राम, सुरिदर जोसन, राज्यपाल बेस, हरभगवान कंबोज, राकेश कुमार शर्मा, ओम प्रकाश राणा, प्रदीप कुमार राणा, विल्सन, मनिदर और दविदर अटवाल इत्यादि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी