मंदिर कमेटी की कार्यकारिणी का किया गठन

प्राचीन श्री राधा कृष्ण मंदिर रामबाग रोड फिरोजपुर छावनी में बैठक आयोजित की गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 08:17 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 08:17 PM (IST)
मंदिर कमेटी की कार्यकारिणी का किया गठन
मंदिर कमेटी की कार्यकारिणी का किया गठन

संवाद सूत्र, फिरोजपुर : प्राचीन श्री राधा कृष्ण मंदिर रामबाग रोड फिरोजपुर छावनी में बैठक आयोजित की गई। इसमें मंदिर की संभाल कमेटी की वर्ष 2021 22 के लिए कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी के अध्यक्ष सुशील गुप्ता, सरपरस्त अशोक पुरी, महामंत्री दीपक, कैशियर सुनील जैन, मीडिया इंचार्ज तरुण जैन और मार्गदर्शक मंडल में राजेंद्र मित्तल, ओम प्रकाश अग्रवाल, चंद्र मोहन, उदय और संरक्षक अशोक गुप्ता, राकेश प्रभाकर, रमेश शर्मा, वरिष्ठ उप प्रधान अंकुश जैन, उपप्रधान शोभा जी, संदीप लकी, रजनीश शर्मा, सह मंत्री अनीता सीकरी, प्रोपेगेंडा सेक्रेटरी इंद्र प्रकाश गुप्ता, मंदिर प्रांगण इंचार्ज अशोक महावर तथा कार्यकारिणी सदस्य रमेश, जितेंद्र सीकरी, श्याम सुंदर, रजनी गुप्ता, श्रवण कुमार, रवि अग्रवाल, धीरज बख्शी, मोनिका, मयंक, योगेश, किरण, सुनीता, मोनिका गाबा तथा टिकू जैन को बनाया गया।

मंदिर कमेटी द्वारा हर साल धार्मिक कार्यों में विभिन्न प्रकार के उत्सव मनाए जाते हैं जिसमें माता शाकुंभरी देवी का जन्मोत्सव 151 कन्याओं का कंजक पूजन, जन्माष्टमी उत्सव, होली उत्सव, रक्षाबंधन, अन्नकूट उत्सव तथा इसके अलावा अन्य भी धार्मिक आयोजन किए जाते हैं। मंदिर संभाल कमेटी द्वारा समाज भलाई कार्य भी किए जाते हैं जिसमें बच्चों के लिए पढ़ाई एवं संस्कार केंद्र औरतों के लिए सिलाई बुनाई कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र तथा महिलाओं के स्वावलंबी होने के लिए उनको अचार पापड़ व बड़ियां बनानी सिखाई जाती हैं। यह सभी कार्य मंदिर संभाल कमेटी द्वारा निश्शुल्क किए जाते हैं।

chat bot
आपका साथी