बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए आए मुआवजे की हो जांच: नन्नू

पूर्व संसदीय सचिव सुखपाल सिंह नन्नू ने नवनियुक्त मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को पत्र भेज खुली चुनौती दी है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 10:38 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 10:38 PM (IST)
बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए आए मुआवजे की हो जांच: नन्नू
बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए आए मुआवजे की हो जांच: नन्नू

संवाद सूत्र, फिरोजपुर : पूर्व संसदीय सचिव सुखपाल सिंह नन्नू ने नवनियुक्त मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को पत्र भेज खुली चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से 19 तक फिरोजपुर में बाढ़ प्रभावित किसानो को जमीन का केंद्र से जो मुआवजा आया था, उसमें घोटाला हुआ है और उसकी निष्पक्ष जाच करवाई जानी चाहिए।

नन्नू ने जिले में रेत माफिया द्वारा लगातार पैर पसारने व सीमावर्ती जिले की बिगड़ रही कानून व्यवस्था के साथ-साथ दर्ज हो रहे झूठे पर्चो पर सख्त सवाल उठाए हैं। सुखपाल सिंह नन्नू ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि चन्नी पंजाब की डगमगा रही स्थिति को संभालने का प्रयास करेंगे। उन्होंने सतलुज के साथ लगते गावो में बाढ़ के समय होने वाली दुर्दशा पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ के समय यहा के किसानों की हालत पतली हो जाती है, क्योंकि फसल दरिया के पानी में डूब जाती है। सरकार द्वारा किसानो को फसलों का मुआवजा दिया जाता है और वर्ष 2017 से 2019 तक राज्य सरकार द्वारा जारी किया गया मुआवजा आज तक किसानों तक नहीं पहुंचा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिले में रेत खनन की अवैध खदानें चल रही है, जिन्हें बंद करवाने की तरफ सरकार को विशेष कदम उठाने चाहिए। क्षेत्र में कानून व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा गई है और सरेआम छीना झपटी और गोली चलने की वारदातें आम बात हो गई है।

24 को मटका फोड़ प्रदर्शन करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर संस, अबोहर : आल इंडिया आंगनवाड़ी वर्कर यूनियन एटक की बैठक मंगलवार को नेहरू पार्क में हुई, जिसमें प्रांतीय महासचिव सुनील कौर बेदी ने विशेष रूप से भाग लिया।

इस अवसर पर सुनील कौर बेदी ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से आंगनबाड़ी केंद्रों के छह साल तक के बच्चों को प्री प्राइमरी क्लासों के नाम पर प्राइमरी स्कूलों में दाखिल करवा दिए गए। इसी के रोष स्वरूप 24 सितंबर को हर ब्लाक में केंद्र सरकार के खिलाफ मटके फोड़ प्रदर्शन किए जाएंगे। इस दौरान मनजिंदर कौर घुड़ियाना ने कहा कि केंद्र सरकार वर्करों को दर्जा तीन व हेल्परों को दर्जा चार का ग्रेड दे, जितनी देर तक ग्रेड नहीं दिया जाता, तब तक वर्कर को 26 हजार व हेल्पर को 18 हजार मान भत्ता दिया जाए। हरजीत कौर भंगाला ने कहा कि आंगनवाड़ी वर्करों को प्री नर्सरी टीचर का दर्जा दिया जाए। उन्होंने बताया कि अबोहर ब्लाक में बुर्ज मुहार में मटका फोड़ प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके सुखविदर कौर, जसवंत कौर, किरण मोंगा, चरणजीत व ममता, कंवलजीत, रिपल, प्रोमिला रानी ने भी संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी