आयोग के सदस्य ने सुनी सफाई कर्मियों की समस्याएं

सफाई कर्मचारियों की वेतन एवं अन्य कई तरह की आ रही समस्याओं के लिए समाधान को लेकर सफाई कर्मचारी आयोग पंजाब के सदस्य इंद्रजीत सिंह बुधवार को फिरोजपुर पहुंचे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 May 2021 10:34 PM (IST) Updated:Wed, 05 May 2021 10:34 PM (IST)
आयोग के सदस्य ने सुनी सफाई कर्मियों की समस्याएं
आयोग के सदस्य ने सुनी सफाई कर्मियों की समस्याएं

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : सफाई कर्मचारियों की वेतन एवं अन्य कई तरह की आ रही समस्याओं के लिए समाधान को लेकर सफाई कर्मचारी आयोग पंजाब के सदस्य इंद्रजीत सिंह बुधवार को फिरोजपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सिविल अस्पताल और बस स्टैंड का दौरा किया।

इस उपरांत उन्होंने जनरल मैनेजर रोडवेज फिरोजपुर शहर के दफ्तर में जिले के अलग-अलग विभागों के अधिकारियों के साथ मीटिग की। इससे पहला उन्होंने सिविल अस्पताल फिरोजपुर व बस स्टैंड पर सफाई प्रबंधों का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने सफाई कर्मचारियों की मुश्किलें सुनी और मुश्किलों के हल करने का भरोसा दिया। इस मौके सिविल सर्जन डा. राजिदर राज, जनरल मैनेजर रोडवेज इंजी. सुभाष चंद्र और जिला भलाई अफसर बरिदर सिंह भी मौजूद थे।

सागर सेतिया ने संभाला एडीसी (डी) का पद्भार संवाद सूत्र, फाजिल्का : सागर सेतिया ने फाजिल्का के एडीसी के तौर पर बुधवार को पदभार संभाला है। एडीसी (विकास) फाजिल्का के साथ-साथ उनके पास एसडीएम अबोहर का भी अतिरिक्त चार्ज है। इससे पहले वह बतौर एसडीएम बुढलाडा में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

पदभार संभालते ही एडीसी (विकास) सागर सेतिया ने कहा कि जिले में अधिक से अधिक विकास करवाना उनका मुख्य कार्य रहेगा। उन्होंने कहा कि जिले में चल रहे विकास प्रोजेक्टों को और बेहतरी के साथ सफलतापूर्वक जमीनी स्तर पर लागू करवाना है और अन्य नए विकास प्रोजेक्टों को जिले में लाकर फाजिल्का को विकास की रास्ते की तरफ ले जाना उनका लक्ष्य रहेगा। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के समय में जहां हर जगह डर का माहौल है वहां लोगों को हर पक्ष से सुविधाएं प्रदान करनीं उनकी मुख्य प्राथमिकता रहेगी। इससे पहले फाजिल्का में नवल राम बतौर एडीसी (विकास) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे थे।

chat bot
आपका साथी