आओ बच्चो आओ सरकारी स्कूलों में गीत रिलीज

शिक्षा सचिव कृष्ण कुमार ने सरकारी स्कूलों में बच्चों का दाखिला करवाने के लिए चलाई जा रही मुहिम को लेकर बलकार सिंह गिल गुलामीवाला का लिखा और गाया गीत आओ बच्चो आओ सरकारी स्कूलों में आओ रिलीज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Apr 2021 09:57 PM (IST) Updated:Sat, 24 Apr 2021 09:57 PM (IST)
आओ बच्चो आओ सरकारी स्कूलों में गीत रिलीज
आओ बच्चो आओ सरकारी स्कूलों में गीत रिलीज

संवाद सूत्र, फिरोजपुर : शिक्षा सचिव कृष्ण कुमार ने सरकारी स्कूलों में बच्चों का दाखिला करवाने के लिए चलाई जा रही मुहिम को लेकर बलकार सिंह गिल गुलामीवाला का लिखा और गाया गीत 'आओ बच्चो आओ, सरकारी स्कूलों में आओ' रिलीज किया है। बलकार सिंह गिल गुलामीवाला अध्यापक सरकारी प्राइमरी स्कूल यारेशाह वाला ने बताया कि इस गीत में उन्होंने लोगों को सरकारी स्कूलों में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी है और लोगों को सरकारी स्कूलों में बच्चों को दाखिल करवाने के लिए प्रेरित किया है।

इस मौके डा. दविंदर सिंह स्टेट को-आर्डीनेटर पढ़ो पंजाब पढ़ाओ पंजाब, फिरोजपुर के जिला को-आर्डिनेटर पढ़ो पंजाब पढ़ाओ पंजाब महेंदर सिंह शैली, सुखविंदर सिंह भुल्लर और शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारी उपस्थित थे।

सरकारी स्कूल की सुविधाओं से करवाया अवगत संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : सरकारी हाई स्मार्ट स्कूल पीर इस्माइल खां, ब्लाक फिरोजपुर-3 की ओर से चलाई जा रही दाखिला मुहिम के तहत घर-घर जा लोगों को सरकारी स्कूल में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी जा रही है। इस मौके विशेष तौर पर डिप्टी डीईओ सेकेंडरी कोमल अरोड़ा और दाखिला नोडल अफसर डाक्टर सतिंद्र ने अभिभावकों को सरकारी स्कूलों से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। प्रिसिपल सोनिया ने बताया कि स्कूल में पंजाबी, हिदी के अलावा अंग्रेजी माध्यम भी उपलब्ध है।

ईटीटी अध्यापकों ने किया सरकार की नीतियों का विरोध संवाद सूत्र, जलालाबाद (फाजिल्का) : ईटीटी टेट पास बेरोजगार अध्यापक यूनियन की बैठक शहीद उधम सिंह पार्क जलालाबाद में यूनियन के पंजाब प्रधान दीपक कंबोज, सीनियर उपाध्यक्ष संदीप सामा व ब्लाक प्रधान डा. परविदर लाहोरिया की अगुवाई में हुई। ईटीटी अध्यापक यूनियन ने सरकार को चेतावनी दी कि सरकार का यह धक्का ना मंजूर है ना सहयोग है। साथ ही फैसला लिया गया कि अगर जल्द उनकी मांगे नहीं पूरी की जाती या फिर 10 हजार नई पोस्टों का इश्तिहार जारी नहीं किया जाता तो पूरे पंजाब में सरकार को ईटीटी टेट पास बेरोजगार अध्यापकों पर तीखे विरोध का सामना करना पड़ेगा। इसके अलावा आने वाले चुनाव में सरकार की गांव-गांव शहर-शहर जाकर विरोधी नीतियों की जानकारी दी जाएगी। इस मौके शलिद्र कंबोज, अशोक बावा, कुलविद्र सामा, रिकल कुमार, लवीश कंबोज, रमन कंबोज, अमित कंबोज, रमन दर्गन, प्रिस वध्वा, जसपाल सिंह, जतिद्र लहोरिया, मनजीत कौर, कुलविद्र कौर, संदीप सिंह, निशान सिंह, बगीच सिंह, सुखदीप सिंह, सुमित, अंकुश कुमार, प्रदीप कुमार, हरीश कुमार, सतपाल सिंह, बलविद्र सिंह, रेखा रानी, परमिद्र कौर, संजू, प्रिस दरोगा, अमृत दरोगा व अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी