सिविल सर्जन ने सीएचसी ममटोद का किया दौरा

सिविल सर्जन डा. राजेंद्र अरोड़ा ने वीरवार को सीएचसी ममदोट में अचानक दबिश देकर सेहत सेवाओं की जांच की।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 10:05 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 10:05 PM (IST)
सिविल सर्जन ने सीएचसी ममटोद का किया दौरा
सिविल सर्जन ने सीएचसी ममटोद का किया दौरा

संवाद सहयोगी, ममदोट (फिरोजपुर) : सिविल सर्जन डा. राजेंद्र अरोड़ा ने वीरवार को सीएचसी ममदोट में अचानक दबिश देकर सेहत सेवाओं की जांच की। इस दौरान डा. अरोड़ा ने कोविड-19 टेस्टिग को बढ़ाने की हिदायत जारी की।

इस मौके सिविल सर्जन ने कहा कि जहां सरकारी अस्पतालों में मरीजों का मुफ्त इलाज किया जाता है, वहीं गर्भवती का खास ध्यान रखने के विशेष प्रयास किये जाते हैं। सरकारी अस्पताल में आने वाले मरीजों के साथ माहिर डाक्टर और स्टाफ विनम्रता भरपूर व्यवहार अपनाए, जिससे अस्पतालों पर आम लोगों का विश्वास बन सके। उन्होंने कहा कि कि अस्पताल में साफ सफाई के प्रबंधों को ओर पुख्ता किया जाए, जिससे अधिक से अधिक मरीज अस्पतालों में पहुंच कर अपना इलाज करवा सकें। इस मौके एसएमओ सीएचसी ममदोट डा. राजीव बैंस, बीईई अंकुश भंडारी, नंद लाल फार्मेसी अफसर, जगरूप, रविन्दर स्टाफ नर्स, अमरजीत एमपी एचडब्ल्यू मेल समेत पैरा मेडिकल स्टाफ उपस्थित था।

सेवा भारती ने लगाए पौधे संवाद सूत्र, फाजिल्का : पर्यावरण को हरा भरा बनाने के लिए सेवा भारी संस्था द्वारा शुरू किए गए प्रोजेक्ट के तहत तीन जगहों पर पौधे लगाए गए और बाल संस्कार के बच्चों के सहयोग से शहर के लोगों को पौधे भी वितरित किए गए।

इस मौके प्रोजेक्ट प्रभारी राजिद्र खुराना ने बताया कि सावन माह को देखते हुए सेवा भारती द्वारा पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इस मौके सेवा भारती के प्रांतीय उपाध्यक्ष कृष्ण अरोड़ा ने कहा कि उक्त अभियान आगे भी इसी तरह से जारी रहेगा और लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा गुलमोहर, नीम, पीपल, जामुन, अमरूद के पौधे लगाए जा रहे हैं। इस मौके कार्यवाहक प्रधान अमित उबवेजा ने कहा कि उक्त अभियान 17 जुलाई तक जारी रहेगा और इसी दिन तुलसी वितरण के साथ अभियान की समाप्ति होगी। संस्था की महासचिव रमा भारती शर्मा ने बताया कि दूसरे व तीसरे चरण के तहत श्री बाबोसा मंदिर के साथ बनी बावड़ी में 50 पौधे लगाए गए, जबकि तीसरे चरण में संघ परिवार के सहयोग से 80 पौधे वितरित किए गए। इस मौके अशोक पाहवा, अमित दहूजा, जगदीश कटारिया, गिरधारी लाल, जगदीप अरोड़ा, संघ नगर कार्यवाहक चांद गुप्ता, एलडी शर्मा, रजनी, भारती, हर्ष व अन्यों ने सहयोग किया।

chat bot
आपका साथी