आनलाइन समर कैंप में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल माना सिंह वाला में आनलाइन समर कैंप का आयोजन किया गया जिसमें गणित अंग्रेजी विज्ञान पंजाबी हिदी और कंप्यूटर विज्ञान विषय के साथ संबंधित गतिविधियां करवाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 10:08 PM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 10:08 PM (IST)
आनलाइन समर कैंप में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
आनलाइन समर कैंप में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

संवाद सूत्र, गुरुहरसहाय (फिरोजपुर)

: सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल माना सिंह वाला में आनलाइन समर कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें गणित, अंग्रेजी, विज्ञान, पंजाबी, हिदी, और कंप्यूटर विज्ञान विषय के साथ संबंधित गतिविधियां करवाई गई। प्रिसिपल मोनिका ने बताया किकैंप में माहिर अध्यापकों ने बच्चों को अलग-अलग गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि इस समर कैंप को सफल बनाने का श्रेय स्कूल के अध्यापक जगदीप सिंह, सुखमीत सिंह, रंजू रानी, कंचन शर्मा, अमित बारियां, सुखदेव सिंह, नवीन शर्मा, कमलजीत कौर, प्रवीण रानी, दिया शर्मा, सुखचैन सिंह, संदीप कुमार, सरबजीत कौर और जतिंदर सिंह को जाता है। इस दौरान स्कूल मीडिया को-आर्डिनेटर कंचन शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों ने आनलाइन कैंप में गतिविधियों में भाग लिया, जिनको सर्टिफिकेट भी दिए गए।

सरकारी स्कूलों की सुविधाओं के प्रचार के लिए किया प्रेरित संस, अबोहर : अबोहर ब्लाक-2 प्राइमरी शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में प्रिसीपल सुखदेव सिंह गिल की अध्यक्षता में जिला शिक्षा अधिकारी डा. त्रिलोचन सिंह व सुखबीर सिंह बल के आदेशों पर बैठक हुई। बैठक में केंद्रीय सर्वेक्षण में पंजाब को शिक्षा क्षेत्र में प्रथम स्थान हासिल करने पर खुशी का इजहार किया गया। बैठक में 2021-22 सेशन में दाखिला बढाने में शिक्षा विभाग का फेसबुक पेज लाइक करने को जागरूक किया गया। शिक्षा विभाग की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं का प्रचार घर घर तक पहुंचाने के लिए भी जागरूक करने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर सुरेन्द्र कंबोज, राजीव कुमार, सपना, रचना मौजूद थे।

छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों पर हो कार्रंवाई : नारंग संस, अबोहर : पंजाब भर में पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप स्कीम के तहत अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को आ रही समस्याओं के निवारण के लिए राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन विजय सांपला की ओर से पंजाब के मुख्य सचिव के साथ तीन अन्य अफसरों को 17 जून को दिल्ली में तलब किए जाने पर अबोहर विधायक अरूण नारंग ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पंजाब सरकार को अनुसूचित वर्ग के लोगों की बिल्कुल परवाह नहीं है। विधायक नारंग ने कहा कि छात्रों के भविष्य को अंधकारमयी बनाने में शामिल अधिकारियों की जांच कर उन पर बनती कार्रवाई की जानी चाहिए।

chat bot
आपका साथी