साइकिल रैली से बच्चों ने कानूनों के प्रति किया जागरूक

जिला व सेशन जज कम चेयरमैन जिला कानूनी सेवा अथारिटी फिरोजपुर किशोर कुमार की देखरेख में एकता उप्पल सीजेएम कम सचिव जिला कानूनी सेवा अथॉरिटी फिरोजपुर की ओर से पैन इंडिया जागरुकता मुहिम के तहत सरकारी स्कूल सांदे हाशम व सरकारी स्कूल लूंबड़ी वाला से साइकिल रैली का आयोजन किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 09:46 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 09:46 PM (IST)
साइकिल रैली से बच्चों ने कानूनों के प्रति किया जागरूक
साइकिल रैली से बच्चों ने कानूनों के प्रति किया जागरूक

संस, फिरोजपुर : जिला व सेशन जज कम चेयरमैन जिला कानूनी सेवा अथारिटी फिरोजपुर किशोर कुमार की देखरेख में एकता उप्पल सीजेएम कम सचिव जिला कानूनी सेवा अथॉरिटी फिरोजपुर की ओर से पैन इंडिया जागरुकता मुहिम के तहत सरकारी स्कूल सांदे हाशम व सरकारी स्कूल लूंबड़ी वाला से साइकिल रैली का आयोजन किया। साइकिल रैली में बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस दौरान बच्चों की साइकिलों पर मुफ्त कानूनी सहायता व अन्य जानकारियों से संबंधित तख्तियां लगा लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर सीजेएम एकता उप्पल ने जहां स्कूलों का दौरा किया, वहीं सेमिनार लगाकर बच्चों को कई जानकारीं भी दी। मेधावियों का किया सम्मान संवाद सूत्र. फिरोजपुर: किक इंस्टीट्यूट में आइडी अबेक्स का कोर्स कर रहे बच्चों का परिणाम मंगलवार को घोषित किया गया, जिसमें लेवल आठ में लक्ष्य कचोट व पुष्पनाथ ने बराबर अंक हासिल करते हुए पहला स्थान हासिल किया, जबकि अभिनव ढींगरा नूर घई व कनव गोयल ने दूसरा स्थान और अनन्य गुप्ता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

इंस्टीट्यूट की तरफ से बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान बच्चों ने अपनी गणित क्षमता का प्रदर्शन भी किया। अंत में इंस्टीट्यूट के प्रबंधकों ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

अंशप्रीत का राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में चयन संस, अबोहर : जी एंटरप्राइजेज लिमिटेड की ओर से माइंड वार्स मल्टीप्लेटफॉर्म नॉलेज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें डीएवी स्कूल हरीुपरा की छात्रा अंशप्रीत ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रिसिपल सुखदेव सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता पाठ्यचर्या, सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स में मल्टी-प्लेटफॉर्मपरीक्षण का उपयोग करके राष्ट्रीय स्तर पर अपने साथियों के खिलाफ खुद को बेंचमार्क करने के लिए एक खुला मंच प्रदान करती है।

उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में पूरे भारत के लगभग 40,000 स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में अमनदीप पंजावा के मार्गदर्शन में स्कूल के 380 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिसमें आठवीं कक्षा 8 की छात्रा अंशप्रीत चयनित हुई है।

chat bot
आपका साथी