30 जरूरतमंद परिवारों को दिए सहायता राशि के चेक

समाज सेवी डा. सुरिदरपाल सिंह ओबराय द्वारा चलाई जा रही समाजसेवी संस्था सरबत का भला चैरिटेबल ट्रस्ट की टीम ने फिरोजपुर से संबंधित 30 के करीब जरूरतमंद परिवारों को मासिक सहायता राशि के चेक भेंट कि गए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 04:12 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 11:10 AM (IST)
30 जरूरतमंद परिवारों को दिए सहायता राशि के चेक
30 जरूरतमंद परिवारों को दिए सहायता राशि के चेक

संवाद सहयोगी. फिरोजपुर : समाज सेवी डा. सुरिदरपाल सिंह ओबराय द्वारा चलाई जा रही समाजसेवी संस्था सरबत का भला चैरिटेबल ट्रस्ट की टीम ने फिरोजपुर से संबंधित 30 के करीब जरूरतमंद परिवारों को मासिक सहायता राशि के चेक भेंट कि गए। इसके लिए फिरोजपुर में ट्रस्ट के जिला प्रधान हरजिदर सिंह कतना की अध्यक्षता में समारोह करवाया गया। संस्था प्रधान हरजिदर सिंह कतना, महिला विग प्रधान अमरजीत कौर छाबड़ा और ब्लाक प्रधान बहादुर सिंह भुल्लर ने बताया कि संस्था के मैनेजिग ट्रस्टी डा. एसपी सिंह ओबराय के निर्देशानुसार संस्था द्वारा लोक भलाई के काम किए जा रहे है। संस्था की तरह से हर माह कमजोर लोगों की आर्थिक मदद करने के साथ-साथ गरीबों के लिए मेडिकल कैंप लगाया जाता है। इसके अलावा शिक्षा का प्रबंध भी किया जाता है। इस मौके पर अमरजीत कौर छाबड़ा, बहादर सिंह भुल्लर ब्लाक प्रधान, बलविदर पाल शर्मा प्रधान फिरोजपुर, तलविदर कौर, ब्रिज भूषण, रणधीर शर्मा, जगदीश थिद प्रधान गुरुहरसहाय व रणजीत सिंह राय प्रधान जीरा व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी