श्रद्धाभाव से मनाया श्री गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस

ोरोना महामारी के बीच इस बार भी शहीदों के सरताज पांचवें गुरु श्री अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस श्रद्धा भाव से सोमवार को मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 11:24 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 11:24 PM (IST)
श्रद्धाभाव से मनाया श्री गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस
श्रद्धाभाव से मनाया श्री गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : कोरोना महामारी के बीच इस बार भी शहीदों के सरताज पांचवें गुरु श्री अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस श्रद्धा भाव से सोमवार को मनाया गया। फिरोजपुर शहर के गुरुद्वारा श्री अकालगढ़ साहिब कंबोजन नगर और छावनी के खालसा गुरुद्वारा साहिब में श्री अखंड पाठ के प्रारंभ अखंड पाठ के भोग डाले गए। इसके उपरांत दीवान सजाए जिसमें रागी व ढाडी तथा कविश्री जत्थे गुरु जस सुना संगत को निहाल करते रहे।

गुरुद्वारा श्री अकालगढ़ साहिब में कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया और तीन दिन पहले रखे श्री अखंड पाठ का भोग डाला गया। इसके बाद जहां रागी जत्थों ने शबद गायन से संगत को निहाल किया वहीं ढाडी जत्थे ने गुरु साहिब पर ढाए आत्याचार को वारों के जरिये सुनाकर संगत में उत्साह भरा। अंतिम में अरदास के बाद प्रसाद वितरित किया गया और गुरु का लंगर अटूट बरताया गया।

दूसरी ओर शहर के विभिन्न हिस्सों में संगत की तरफ से मीठे पानी की छबीलें लगाई गई। इस मौके पर चने और कड़ाह प्रसाद की सेवा भी की गई। साथ ही संगत को लंगर भी वितरित किया गया। रात को भी दीवान सजाया गया और रहिरास के पाठ से सजे दीवान का आगाज किया गया। ये कार्यक्रम रात 10 बजे तक जारी रहा।

chat bot
आपका साथी