फिरोजपुर के दस गेटों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, तैनात होंगे सुरक्षा मुलाजिम

संवाद सहयोगी फिरोजपुर पुरातन दिल्ली गेट का नवीनीकरण करने के बाद विधायक परमिंदर सिंह ि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 04:53 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 04:53 PM (IST)
फिरोजपुर के दस गेटों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, तैनात होंगे सुरक्षा मुलाजिम
फिरोजपुर के दस गेटों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, तैनात होंगे सुरक्षा मुलाजिम

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : पुरातन दिल्ली गेट का नवीनीकरण करने के बाद विधायक परमिंदर सिंह पिकी ने गेट का उद्घाटन किया। इससे पहले बगदादी गेट का उद्घाटन किया गया। विधायक ने कहाकि शहर में चोरी आदि की घटनाएं को रोकने के लिए शहर के सभी गेटों पर सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। इससे गेट के अंदर और बाहर जाने वाले लोगों की पूरी जानकारी मिल सकेगी। शहर और छावनी के हर गली- मोहल्ले में भी डेढ़ महीने के अंदर अंदर सीसीटीवी कैमरे लगा दिए जाएंगे। इसके बाद सभी गतिविधियों पर पुलिस की नजर होगी।

विधायक ने कहा कि शहर और छावनी का सर्वपक्षीय विकास करवाना, लोगों को बुनियादी और मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध करवाना और शहर व छावनी को सुंदर व विकसित करना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। फिरोजपुर को नंबर वन बनाने का सपना वह जल्दी ही पूरा करेंगे। शहर के सभी दस गेटों का नवीनीकरण किया जा रहा है। वहीं पीजीआई सैटेलाइट सेंटर का निर्माण का काम जारी है। करीब दो हजार करोड़ के प्रोजेक्ट वाले इस अस्पताल में लोगों को हर तरह की आधुनिक मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि नगर कौंसिल करोड़ों रुपये के कर्ज तले दबी हुई थी। साढ़े चार साल में नगर कौंसिल को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ विकास कार्यो के लिए करीब चालीस करोड़ रुपये लाकर दिए गए हैं। जल्द ही पंजाब निर्माण के तहत दस करोड़ रुपये, स्पेशल पैकेज के तहत साढ़े चार करोड़ रुपये, बार्डर एरिया विकास स्पेशल पैकेज के तहक 12 करोड़ रुपये ओर लाए जा रहे हैं।

इस मौके पर नगर कौंसिल प्रधान रिकू ग्रोवर, चेयरमैन सुखविंदर सिंह अटारी, बलवीर सिंह बाठ, धर्मजीत सिंह, अमरजीत सिंह भोगल, कुलदीप गक्खड़, रजिंदर ओबराय, चेयरमैन पंजाब राजिंदर छाबड़ा, ऋषि शर्मा अशोक सचदेवा, सुक्खा करियां, बोहड़ सिंह, कशमीर सिंह, सतनाम सिंह, नवजोत सिंह, रजेश खुराना, याकूब भट्टी और परमिंदर सिंह हांडा उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी