पति की शिकायत पर पत्नी को जबरदस्ती ले जाने के आरोप सात लोगों पर पर्चा

बहाववाला पुलिस ने एक पति की शिकायत पर उसकी पत्नी को जबरदस्ती लेकर जाने के आरोप में सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 09 Mar 2021 10:45 PM (IST) Updated:Tue, 09 Mar 2021 10:45 PM (IST)
पति की शिकायत पर पत्नी को जबरदस्ती ले जाने के आरोप सात लोगों पर पर्चा
पति की शिकायत पर पत्नी को जबरदस्ती ले जाने के आरोप सात लोगों पर पर्चा

संस, अबोहर : बहाववाला पुलिस ने एक पति की शिकायत पर उसकी पत्नी को जबरदस्ती लेकर जाने के आरोप में सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

संजय कुमार निवासी कुल्लार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी किरणा बाई पुत्री खजान चंद निवासी वार्ड नंबर 11 गांव खेरोका सिरसा के साथ तीन मार्च 2012 को हुई थी व जान माल की सुरक्षा के लिए उसने जिला अदालत ने प्रोटेक्शन के आर्डर हुए थे व फिर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा पुलिस से प्रोटेक्शन के लिए भी आदेश जारी किए थे। लेकिन उस दौरान उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने 6 मार्च 2021 को उस पर हमला कर दिया व किरणा बाई को जबरदस्ती उसकी मर्जी के खिलाफ अपने साथ ले गए

पुलिस ने उसके बयानों पर खजान नाथ, लीला पत्नी खजान नाथ , मुकेश, सुदेश नाथ व राकेश पुत्रान खजान नाथ के अलावा रागीनाथ व जीत नाथ पुत्रान सावन नाथ गांव खोरेका सिरसा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

दुष्कर्म के आरोप में दो भाइयों पर केस दर्ज

थाना खुईयांसरवर पुलिस के प्रभारी सुखपाल सिंह व महिला सब इंस्पेक्टर ने विवाहिता के बयानों के आधार पर विवाहिता को चार महीने पहले बहला फुसला कर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में दो भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

विवाहिता द्वारा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रामचंद्र व रामेश कुमार चार महीने पहले उसे बहला फुसला कर किसी स्थान पर ले गए थे जहां दोनों ने उससे दुष्कर्म किया। इस संबंध में थाना प्रभारी ने कहा कि आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी