घर को आग लगाने के चार आरोपितों पर मामला दर्ज

लड़की के अंतरजातीय प्रेम विवाह से नाराज परिवार वालों ने लड़के के विरोध में केस दर्ज।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 09:57 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 09:57 PM (IST)
घर को आग लगाने के चार आरोपितों पर मामला दर्ज
घर को आग लगाने के चार आरोपितों पर मामला दर्ज

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : लड़की के अंतरजातीय प्रेम विवाह से नाराज परिवार वालों ने लड़के के भाई के घर को 10 जून को आग लगा दी। थाना कुलगड़ी की पुलिस ने रंजिशन घर को आग लगाने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

थाना कुलगड़ी के सहायक इंस्पेक्टर बलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में शिकायतकर्ता राजन निवासी बधनी जैमल सिंह ने बताया कि उसके भाई ने आरोपितों की लड़की के साथ प्रेम विवाह किया है। दोनों ने इस बारे में कोर्ट में आवेदन किया हुआ है। लड़की के परिवार के डर से भाई लड़की के साथ कहीं चला गया। कोई अनहोनी न हो, इसलिए वे भी कुछ दिनों के लिए घर से चले गए। बीते दिन जब वह घर नहीं थे तो आरोपितों ने रंजिशन उनके घर को आग लगा दी। जिससे घर का सामान जलकर राख हो गया और अंदर पड़ा सिलेंडर फट गया। पीड़ित ने बताया कि जब आग लगने की जांच की तो उन्हें पता लगा कि आरोपित नूर मसीह, कर्मजीत कौर, बलजिदर कौर व मनदीप कौर ने आग लगाई है। मामले की जांच कर रहे बलबीर सिंह बताया कि पुलिस ने उक्त मामलें में आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। इस बारे में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रेम विवाह करने वाले दंपती को किसी तरह की क्षति नहीं पहुंचने दी जाएगी, इसके अलावा जो लोग घर को आग लगाए हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है, जल्द ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी