पहले किया दुष्कर्म, फिर शादी का झांसा दे भाई से बनवाए अवैध संबंध

दुष्कर्म के ढाई साल बाद पीड़िता ने तीन आरोपितों के साथ दो महिलाओं पर साजिश में शामिल होने का मामला दर्ज कराया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Oct 2021 10:45 PM (IST) Updated:Sat, 09 Oct 2021 10:45 PM (IST)
पहले किया दुष्कर्म, फिर शादी का झांसा दे भाई से बनवाए अवैध संबंध
पहले किया दुष्कर्म, फिर शादी का झांसा दे भाई से बनवाए अवैध संबंध

जागरण संवाददाता, ममदोट (फिरोजपुर) : दुष्कर्म के ढाई साल बाद पीड़िता ने तीन आरोपितों के साथ दो महिलाओं पर साजिश में शामिल होने का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता के मुताबिक मामा की बेटी से पहचान के बाद आरोपित ने नौ अप्रैल 2019 को उसके साथ दुष्कर्म किया और शादी का झांसा दे अपने बड़े भाई से भी अवैध संबंध बनाने के लिए मजबूर किया।

थाना ममदोट की सब इंस्पेक्टर सुनीता रानी ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि वह साल 2019 में जसविदर सिंह के भाई स्वर्ण सिंह फौजी के विवाह में परिवार के साथ गई थी, जहां पर आरोपित भी पहुंचे हुए थे। विवाह समारोह के दौरान उसके मामा की लड़की ने उसकी पहचान अजयपाल सिंह निवासी राऊके के साथ करवाई। इसके बाद आरोपित अजयपाल उससे अकसर मिलता रहता था। नौ अप्रैल 2019 को राज रानी पत्नी जसविदर सिंह के घर अपने परिवार के साथ एक समारोह में गई थी और रात के समय उसके मामा की बेटी और राज रानी उसे जसविदर सिंह के पुराने खाली मकान में ले गए और वहां पर अजयपाल व जसविदर सिंह पहले से मौजूद थे। राज रानी और प्रवीण कौर थोड़ी देर में लौटने की बात कह वहां से चली गई। इसी दौरान उसे अकेला पाकर आरोपित अजयपाल ने उससे दुष्कर्म किया और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। जांच कर रही सुनीता रानी ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अजयपाल सिंह, सुखदीप सिंह, जसविदर सिंह, राज रानी और प्रवीण कौर पर पर्चा दर्ज किया है।

थाना ममदोट के इंचार्ज गुरप्रीत सिंह ने कहा कि दुष्कर्म होने के बाद आरोपित अजयपाल ने पीड़िता को शादी का झांसा दिया। पीड़िता अगस्त 2019 को एक बार फिर मामा के घर गई तो आरोपित ने कहा कि घर वाले शादी को मान गए है, जल्द ही शादी कर लेंगे। एक बार फिर सितंबर 2020 को अजयपाल ने कहा कि परिवार तो मान गया है लेकिन उसका बड़ा भाई सुखदीप सिंह जो फौज में है, नहीं मान रहा। उसने पीड़िता को सुखदीप से अवैध संबंध बनाने पर ही शादी होने की बात कही, आरोपितों ने उसके साथ अवैध संबंध बनाए। शादी न करने पर पीड़िता ने 22 सितंबर को अस्पताल में मेडिकल करवा आरोपितों के खिलाफ शिकायत दी।

chat bot
आपका साथी