पहले शादी का झांसा देकर भगाया, फिर किया दुष्कर्म

किशोरी को शादी का झांसा देकर साथ ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में थाना सदर फिरोजपुर की पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 10:02 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 10:02 PM (IST)
पहले शादी का झांसा देकर भगाया, फिर किया दुष्कर्म
पहले शादी का झांसा देकर भगाया, फिर किया दुष्कर्म

संवाद सहयोगी, फरोजपुर: किशोरी को शादी का झांसा देकर साथ ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में थाना सदर फिरोजपुर की पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सब इंस्पेक्टर तरसेम शर्मा ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में किशोरी के पिता ने बताया कि आरोपित रवि सिंह आदि उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गए थे। इसके बाद पंचायत के गणमान्यं ने बीच में फैसला करवा दिया कि प्रेम सिंह उसकी बेटी को अपनी बेटी बनाकर रखेगा और उसका पालन-पोषन करेगा और बालिग होने पर उसका विवाह करेगा। इस संबंध में आरोपित प्रेम सिंह ने लिखित बयान भी दिया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि कुछ दिन बाद आरोपित बलवंत सिंह व गुरमीत कौर पुत्री बलवंत सिंह वासी गांव चांदी वाला आए और आरोपित प्रेम सिंह व मीतो बाई ने मिलकर आरोपी रवि सिंह को उकसाया और कहा कि वह उसकी बेटी के साथ गलत काम करें, जिस पर उक्त आरोपित रवि सिंह ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

महिला से मारपीट के आरोप में चार पर केस संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : थाना जीरा की पुलिस ने रंजिशन महिला से मारपीट के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना जीरा के एएसआइ जगतार सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में हरप्रीत कौर पुत्री किक्कर सिंह वासी गाव शाह वाला ने बताया कि वह अपने नए बनाए घर को गली की तरफ दो फीट बढ़ा रहे थे तो आरोपित उन्हें ऐसा करने से रोकते थे। पीड़िता ने बताया कि उक्त रंजिश को लेकर आरोपित बिंद्र कौर पत्नी हरजिंद्र सिंह, हरजिंद्र सिंह, गुरजंट सिंह व माया कौर पत्नी गुरजंट सिंह वासी गाव शाह वाला ने उसके साथ मारपीट की और उसे जख्मी कर दिया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी