हाईवे जाम करने वाले किसान यूनियन अध्यक्ष सहित 43 पर केस

कस्बा मक्खू के बस अड्डे के पास मंगलवार को दो घंटे नेशनल हाईवे जाम कर प्रदर्शन करने वाले भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष फरमान सिंह पुलिस ने 43 यूनियन सदस्यों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत पर्चा दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 10:06 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 10:06 PM (IST)
हाईवे जाम करने वाले किसान यूनियन अध्यक्ष सहित 43 पर केस
हाईवे जाम करने वाले किसान यूनियन अध्यक्ष सहित 43 पर केस

संवाद सहयोगी, मक्खू (फिरोजपुर): कस्बा मक्खू के बस अड्डे के पास मंगलवार को दो घंटे नेशनल हाईवे जाम कर प्रदर्शन करने वाले भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष फरमान सिंह पुलिस ने 43 यूनियन सदस्यों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत पर्चा दर्ज किया है।

थाना मक्खू के प्रभारी जसविदर सिंह ने बताया कि दो घंटे रोड जाम किए जाने के कारण लोगों को खासकर वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, जिसके चलते पुलिस ने कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को पुलिस पार्टी के साथ जीरा मोड़ पर बस स्टैंड मक्खू में मौजूद थे तो नेशनल हाईवे 54 पर हरीके रोड पर भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश प्रधान फरमान सिंह ने अपने साथियों के साथ हाईवे जाम करके ट्रैफिक में रुकावट पैदा की, जिसके चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। पुलिस की ओर से यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष फरमान सिंह, प्रगट सिंह लहरा, ब्लाक प्रधान गुरविंद्र सिंह, जसवंत सिंह, भोला सिंह नंबरदार, खड़क सिंह सरपंच पल्लुूवाला सहित कुल 43 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

जाली दस्तावेज बनवा प्लाट नाम करवाने वाला गिरफ्तार संस, अबोहर : नगर थाना पुलिस ने जाली दस्तावेज तैयार कर प्लाट अपने नाम करवाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश दो दिन का रिमांड लिया है।

नगर थाना के प्रभारी बलविद्र सिंह टोहरी, एएसआइ बहादुर सिंह ने बताया कि आनंद नगरी में छिदर कौर पत्नी नाजर सिंह निवासी आनंद नगरी के बयानों पर उसका प्लाट जाली कागजात तैयार कर अपने नाम करवाने के आरोप में 24 सितंबर 2019 को बल्लुआना निवासी बलजीत सिंहके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि इस मामले में बलजीत सिंह को काबू किया गया है।

chat bot
आपका साथी