दहेज उत्पीड़न के आरोप में ससुरालियों के खिलाफ केस

थाना मल्लांवाला पुलिस ने विवाहिता को दहेज के लिए परेशान करने के आरोप में विवाहिता के पति सहित ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Jan 2021 10:49 PM (IST) Updated:Sun, 10 Jan 2021 10:49 PM (IST)
दहेज उत्पीड़न के आरोप में  ससुरालियों के खिलाफ केस
दहेज उत्पीड़न के आरोप में ससुरालियों के खिलाफ केस

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : थाना मल्लांवाला पुलिस ने विवाहिता को दहेज के लिए परेशान करने के आरोप में विवाहिता के पति सहित ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एएसआइ बलविदर सिंह ने बताया कि बीते साल अक्तूबर माह के दौरान एसएसपी को दी शिकायत में पीड़िता रणजीत कौर ने बताया कि उसकी शादी 2016 में गांव मरखाई निवासी हरनप्रीत सिंह के साथ हुई थी और शादी के दौरान मायके परिवार ने दहेज में कार व गहने भी दिए थे, लेकिन शादी के बाद सुसराली उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे। पुलिस ने पीड़िता के पति हरमनप्रीत सिंह, सास कुलविंद्रजीत कौर, ननद लवप्रीत कौर, अवतार सिंह वासी दुर्गेआना रोड कोटकपूरा व जबरजंग सिंह वासी ग्रीन पार्क कालोनी बठिडा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्रतिबंधित गोलियों सहित एक काबू संवाद सहयोग, फिरोजपुर: नारकोटिक्स सेल फिरोजपुर की पुलिस ने थाना घल्लखुर्द के अंतगर्त पड़ते गांव रत्ता खेड़ा के पास एक व्यक्ति को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। नारकोटिक्स सेल के सहायक इंस्पेक्टर बूटा सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ गश्त के दौरान गांव रत्ता खेड़ा के नजदीक से शक होने पर हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी को गिरफ्तार कर तलाशी ली तो उससे 1669 प्रतिबंधित गोलियां बरामद हुई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

19800 प्रतिबंधित गोलियों सहित दो काबू संवाद सूत्र, जलालाबाद : नगर थाना जलालाबाद पुलिस ने बड़ी संख्या में प्रतिबंधित गोलियों सहित दो व्यक्तियों को काबू किया है। एसआइ मनजीत सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी के साथ टिवाना चौक पर वाहनों की जांच कर रहे थे। इस दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार को रोक तलाशी ली तो कार में से 19800 प्रतिबंधित गोलियां बरामद हुई। पुलिस ने कार सवार आरोपित मलकीत सिंह व सुखचैन सिंह निवासी सुखेरा बोदला को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी