कार सवारों ने युवक पर चलाई गोली, घायल

थाना मक्खू की पुलिस ने युवक पर पिस्तौल से फायर करने के आरोप में तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 10 Jun 2021 10:57 PM (IST) Updated:Thu, 10 Jun 2021 10:57 PM (IST)
कार सवारों ने युवक पर चलाई गोली, घायल
कार सवारों ने युवक पर चलाई गोली, घायल

संवाद सूत्र, मक्खू (फिरोजपुर) : थाना मक्खू की पुलिस ने युवक पर पिस्तौल से फायर करने के आरोप में तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सहायक इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में बोहड़ सिंह पुत्र मेहर सिंह वासी गांव पधरी ने बताया कि बुधवार को जब वह मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव वरपाल में जा रहा था तो गांव वलैत शाह के नजदीक वरना कार में सवार तीन अज्ञात लोगों ने उस पर जानलेवा हमला किया और अपने पिस्तौल से फायर किए, जोकि उसकी टांग पर लगे और वह नीचे गिर गया। इस घटना के बाद कार सवार वहां से फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर कार्रंवाई शुरू कर दी है।

प्रतिबंधित गोलियों सहित मां-बेटी काबू संस, अबोहर : नगर थाना पुलिस ने प्रतिबंधित गोलियों के साथ मां-बेटी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी तेजिद्रपाल सिंह, सब इंस्पेक्टर गुरप्रताप सिंह व अरविद्र सिंह को गश्त के दौरान सीडफार्म मोड़ के निकट खास मुखबिर ने सूचना दी कि महिला कृष्णा व उसकी बेटी सीमा नशे की गोलियां बेचने का काम करती हैं। पुलिस ने महिला व उसकी बेटी को 350 प्रतिबंधित गोलियों सहित काबू कर मामला दर्ज किया है। मक्खू के सिविल अस्पताल से

सामान चोरी संवाद सूत्र, मक्खू (फिरोजपुर) : थाना मक्खू की पुलिस ने सिविल अस्पताल से सामान चोरी करने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सहायक इंस्पेक्टर तारा सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता डा. छाया कौंसलर ने बताया कि बुधवार रात मक्खू के सिविल अस्पताल से चोर एक एलइडी, की बोर्ड, माऊस, सीपीयू, इनवर्टर आदि सामान चोरी कर ले गए है।

chat bot
आपका साथी