एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कैंट बोर्ड स्कूल का शानदार प्रदर्शन

जिला फिरोजपुर एथलेटिक्स चैंपियनशिप जोकि शहीद भगत सिंह स्टेडियम में आयोजित की गई में मंगलवार को विभिन्न आयु वर्ग के लड़के व लड़कियों के मुकाबलों करवाए गए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 10:02 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 10:02 PM (IST)
एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कैंट बोर्ड स्कूल का शानदार प्रदर्शन
एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कैंट बोर्ड स्कूल का शानदार प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : जिला फिरोजपुर एथलेटिक्स चैंपियनशिप जोकि शहीद भगत सिंह स्टेडियम में आयोजित की गई, में मंगलवार को विभिन्न आयु वर्ग के लड़के व लड़कियों के मुकाबलों करवाए गए। चैंपियनशिप में सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेठी रोड फिरोजपुर छावनी के खिलाडि़यों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अह्म स्थान हासिल किए।

इस चैंपियनशिप में खिलाड़ी कशिश ने अंडर-20 शाटपुट में पहला स्थान, प्रिया ने अंडर-20 में दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह मोनिका ने अंडर-18 शाटपुट में दूसरा स्थान, रियात ने 400 मीटर दौड़ में पहला स्थान, 200 मीटर रेस में पहला स्थान हासिल किया। उक्त सभी बच्चे

स्टेट स्तरीय खेलों के लिए चुने गए है। छात्र रियात को किक बॉक्सिग में नेशनल चैंपियनशिप, जोकि 21 दिसंबर को पूना में होने वाली है, के लिए चुना गया है। इस सभी उपलब्धियों के लिए कैंट बोर्ड स्कूल की सीईओ प्रोमिला जयसवाल तथा प्रिसीपल सुवर्षा डेमरा ने बच्चों को सम्मानित किया। होमगार्ड का स्थापना दिवस मनया संवाद सहयोगी,फिरोजपुर : पंजाब होम गार्ड व सिविल डिफेंस का 59वां स्थापना दिवस डिवीजन स्तर पर दफ्तर हाऊसिग बोर्ड कालोनी कांप्लेक्स पंजाब होम गार्ड फिरोजपुर में मनाया गया। इस मौके पर डिवीजनल कमांडर चरनजीत सिंह ने मुख्यातिथि के तौर पर हिस्सा लिया।

समारोह में डिवीजन कमांडेंट ने जवानों की विभिन्न ड्यूटियों करने संबंधी प्रशंसा की। इस मौके पर तरक्की हासिल करने वाले 23 कंपनी कमांडर को रैंक लगाकर पदोन्नति किया गया। इस दौरान बटालियन कमांडर कमलजीत सिंह ढिल्लों, जिला कमांडर बठिडा जरनैल सिंह, जिला कमांडर मानसा व धरमिद्र सिंह थिद चीफ वार्डन सिविल डिफेंस फिरोजपुर, प्रेम नाथ शर्मा ड्यूटी वार्डन, राजेश खन्ना पोस्ट वार्डन, अरुण शर्मा पोस्ट वार्डन, गगनदीप सिंह पोस्ट वार्डन व सिविल डिफैंस संस्था के समूह सदस्य व अन्य उपस्थित थे।?

chat bot
आपका साथी