प्रबंधकीय कांप्लेक्स के साथ बने खोखे को गिराया

फिरोजपुर छावनी क्षेत्र में अवैध निर्माण करने वालों पर कंटोनमेंट बोर्ड ने सख्ती दिखाते हुए जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स के साथ रातों-रात बने खोखे को गिरा दिया। बुधवार सुबह बड़ी संख्या में बोर्ड की सेनेटरी ब्रांच के कर्मचारी खोखे को उखाड़ने पहुंचे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 May 2021 10:56 PM (IST) Updated:Wed, 05 May 2021 10:56 PM (IST)
प्रबंधकीय कांप्लेक्स के साथ बने खोखे को गिराया
प्रबंधकीय कांप्लेक्स के साथ बने खोखे को गिराया

तरूण जैन, फिरोजपुर : फिरोजपुर छावनी क्षेत्र में अवैध निर्माण करने वालों पर कंटोनमेंट बोर्ड ने सख्ती दिखाते हुए जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स के साथ रातों-रात बने खोखे को गिरा दिया। बुधवार सुबह बड़ी संख्या में बोर्ड की सेनेटरी ब्रांच के कर्मचारी खोखे को उखाड़ने पहुंचे।

वहीं छावनी की गली नंबर आठ में अवैध निर्माण पर बोर्ड प्रशासन ने जूनियर इंजीनियर अंकित सेठी की अध्यक्षता में पीजा पंजा चलाया है। पता चला है कि अवैध निर्माण के खिलाफ बोर्ड कार्यालय की ओर से निर्माणकर्ता को पीपी अधिनियम के तहत नोटिस जारी किया गया था। बोर्ड अधिकारियों ने बताया कि रिशू नामक युवक की ओर से निर्माण करवाया जा रहा था।

स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के बावजूद भी क्षेत्र के लोग ब्रिटिश कानूनों का दंश झेल रहे है। क्षेत्र में जहां पहले ही रजिस्ट्रियों पर रोक लगी है तो वहीं निर्माण की इजाजत भी नही दी जाती। लोग कई बार इस मुद्दे पर प्रदर्शन कर चुके हैं और संसद तक आवाज पहुंचाई जा चुकी है, लेकिन अभी तक लोगो को किसी भी नेता ने निजात दिलवाने में कोई कदम नही उठाया। छावनी में जमीन की मलकीयत प्रेजीडेंट आफ इंडिया के नाम पर बोलती है, जबकि यहां के निवासी सिर्फ मलबे के मालिक है। बोर्ड व सेना द्वारा पहले भी एक मैरिज पैलेस पर हरा पंजा चलाया गया था।

किसी को भी कानून हाथ में लेने नहीं दिया जाएगा: सीईओ

सीईओ प्रोमिला जयसवाल ने कहा कि किसी भी नागरिक को नियम हाथ में लेने की इजाजत नहीं है। जो लोग डिफेंस की भूमि पर अवैध कब्जा जमाना चाहते हैं या निर्माण करेंगे, उन्हें बर्दाश्त नही किया जाएगा। कब्जाधारियों पर कानून के दायरे में रहकर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। लोगो को चाहिए कि वह बोर्ड प्रशासन को पूर्ण सहयोग करे।

chat bot
आपका साथी