कंटोनमेंट बोर्ड की प्लांटेशन मुहिम शुरू

क्षेत्र को ग्रीन व क्लीन बनाने के उद्देश्य से कंटोनमेंट बोर्ड द्वारा प्लांटेशन मुहिम शुरू की गई है जिसका आगाज सीईओ प्रोमिला जयसवाल द्वारा किया गया। बोर्ड प्रशासन की ओर से शुक्रवार को जीटी रोड सहित चर्च रोड़ व अन्य ग्रीन प्वाइंटस पर पौधे लगाए गए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 10:19 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 10:19 PM (IST)
कंटोनमेंट बोर्ड की प्लांटेशन मुहिम शुरू
कंटोनमेंट बोर्ड की प्लांटेशन मुहिम शुरू

संवाद सूत्र, फिरोजपुर : क्षेत्र को ग्रीन व क्लीन बनाने के उद्देश्य से कंटोनमेंट बोर्ड द्वारा प्लांटेशन मुहिम शुरू की गई है, जिसका आगाज सीईओ प्रोमिला जयसवाल द्वारा किया गया। बोर्ड प्रशासन की ओर से शुक्रवार को जीटी रोड सहित चर्च रोड़ व अन्य ग्रीन प्वाइंटस पर पौधे लगाए गए।

कार्यालय सुपरिंटेंडेंट मनजीत सिंह हीरा ने बताया कि हरेक नागरिक को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पौधों की देखरेख के लिए ट्री गार्ड का भी प्रबंध किया गया है, ताकि पौधे खराब ना हो सके। बोर्ड के इस ग्रीन प्रोजेक्ट की सफलता के लिए कर्मचारियो की विशेष रूप से जिम्मेदारी लगाई गई है। सीईओ प्रोमिला जयसवाल ने क्षेत्र निवासियो से अपील की है कि सभी एक पौधा लगाकर उसका बच्चों की तरह पालन करें। उन्होंने कहा कि पौधे हमारे सच्चे मित्र है, जोकि हमे आक्सीजन देने के साथ-साथ शुद्ध वातावरण देते हैं।

कैंप में 134 लोगों की शुगर की जांच संवाद सूत्र, फाजिल्का : लायंस क्लब प्रयास की ओर से शिक्षाविद सुरैन लाल कटारिया के स्व. पुत्र आशु कटारिया की पुण्यतिथि पर निशुल्क शुगर जांच कैंप फिरनी रोड पर स्थित गुरुद्वारा साहिब के निकट लगाया गया।

सिटी लैब के संचालक विकास कटारिया ने बताया कि कैंप की शुरुआत फाजिल्का नगर कौंसिल अध्यक्ष एडवोकेट सुरेंद्र सचदेवा ने बतौर मुख्यातिथि शामिल होकर करवाई। सिटी लैब के विकास कटारिया के नेतृत्व में लैब टैक्नीशियन कशिश कटारिया, सुनील कुमार, प्रदीप कुमार आदि ने सेवाएं प्रदान कीं और 134 लोगों की शुगर जांच की। कैंप आयोजन में लायंस क्लब प्रयास के अध्यक्ष दीपक मुंजाल, सचिव इशविदर सिंह, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र वढ़ेरा, प्रोजेक्ट चेयरमैन मनीष कसरीजा, सदस्य संजय विज, जतिदर वर्मा, कुलदीप ग्रोवर, एडवोकेट सुभाष कटारिया, एसएल कटारिया, एमएल मोंगा, विजय मैनी, डा. विजय सचदेवा, डा. मनोहर लाल सुखीजा, सुभाष सेठी, नरिदर वाट्स, मनीष कटारिया, राजेश ग्रोवर ने सहयोग किया।

chat bot
आपका साथी