कंटोनमेंट बोर्ड ने पकड़े 55 मवेशी, 13 पशु पालकों का जुर्माना

सड़कों पर घूम रहे बेसहारा मवेशियों को पकड़ने के लिए कंटोनमेंट बोर्ड की ओर से शनिवार को अभियान चलाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 09:36 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 09:36 PM (IST)
कंटोनमेंट बोर्ड ने पकड़े 55 मवेशी, 13 पशु पालकों का जुर्माना
कंटोनमेंट बोर्ड ने पकड़े 55 मवेशी, 13 पशु पालकों का जुर्माना

संवाद सूत्र, फिरोजपुर : सड़कों पर घूम रहे बेसहारा मवेशियों को पकड़ने के लिए कंटोनमेंट बोर्ड की ओर से शनिवार को अभियान चलाया गया। बोर्ड के सेनेटरी विभाग द्वारा शुरू किए गए अभियान में कर्मचारियों की ओर से 55 मवेशी पकड़े गए।

सेनेटरी सुपरिंटेंडेंट अभिषेक पांडे ने बताया कि 13 मवेशी पशु पालकों के थे, जिनसे जुर्माना वसूलकर पशु छोड़े गए। पांडे ने बताया कि बोर्ड द्वारा 55 मवेशी काबू किए गए, जिन्हें झोक रोड़ स्थित कैटल पाऊंड में छोड़ा गया है। मवेशियों के लिए चारे की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि सड़कों पर घूमने वाले मवेशी ट्रैफिक में बाधा के अलावा जनता के लिए परेशानी का सबब बनते हैं। उन्होंने कहा कि लोग अपने पशुओं को सड़को पर खुला ना छोड़े। उन्होंने कहा कि सीईओ प्रोमिला जयसवाल के आदेश पर यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

रेलवे मंडल फिरोजपुर का किया निरीक्षण संवाद सहयोगी, फिरोजपुर कैंट : रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक संजय चंद्र ने फिरोजपुर मंडल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मंडल कार्यालय में विभिन्न ब्रांचों के अधिकारियों के साथ मीटिग कर विचार-विमर्श किया।

इस दौरान सीमा शर्मा मंडल रेल प्रबंधक एवं रजनीश कुमार त्रिपाठी वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रेल सुरक्षा बल फिरोजपुर मंडल व विभिन्न ब्रांच अधिकारी मौजूद थे। महानिदेशक संजय चंद्र ने महिला यात्री सुरक्षा, महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों के नियंत्रण पर बल दिया। इसके पश्चात उन्होंने रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट का निरीक्षण किया और रेलवे सुरक्षा बल के सदस्यों के बातचीत की। इसके साथ ही उन्होंने सीसीटीवी रूम का भी निरीक्षण किया। इस दौरान महा निदेशक रेल सुरक्षा बल ने एक सम्मेलन किया और उसमें रेलवे सुरक्षा बल के सदस्यों की समस्याओं को सुना और उन्हें उसके हल के लिए आश्वासन दिया।

chat bot
आपका साथी