व्यापार मंडल गुरुहरसहाय की बैठक छह को

क्षेत्र के दुकानदारों और व्यापारियों की समस्याओं को लेकर व्यापार मंडल गुरुहरसहाय की बैठक शहर के ऊधम सिंह चौक में स्थित बड़ा गुरुघर साहिब (सिख सनातन धर्मशाला) में छह मार्च को 11 बजे आयोजित की जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 09:54 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 09:54 PM (IST)
व्यापार मंडल गुरुहरसहाय की बैठक छह को
व्यापार मंडल गुरुहरसहाय की बैठक छह को

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : क्षेत्र के दुकानदारों और व्यापारियों की समस्याओं को लेकर व्यापार मंडल गुरुहरसहाय की बैठक शहर के ऊधम सिंह चौक में स्थित बड़ा गुरुघर साहिब (सिख सनातन धर्मशाला) में छह मार्च को 11 बजे आयोजित की जाएगी। व्यापार मंडल के प्रधान सतविदर सिंह भंडारी ने बताया कि शहर के व्यापारियों को पेश आ रही मुश्किलों व शहर के विकास के लिए नेताओं तक आवाज पहुंचाने के लिए बैठक की जा रही है, जिसमें शहर के सभी लोग अधिक से अधिक संख्या में हिस्सा लेकर अपने-अपने विचार रख सकते हैं। इस मौके पर उनके साथ कपड़ा यूनियन के प्रधान लाल चंद नरुला, पप्पू मोंगा, भोला गिरधर, पवन कंधारी, अशोक कुमार मोंगा, छिद्रपाल सिंह एमसी, संदीप मदान आदि मौजूद थे। गोली कांड के शहीदों को सात को दी जाएगी श्रद्धांजलि संस, अबोहर : सात मार्च 1990 को अबोहर में आतंकी हमले में शहीद हुए लोगों को नर सेवा समिति की ओर से श्रद्धांजलि भेंट की जाएगी। समिति के प्रधान राजू चराया ने बताया कि बाजार नंबर 12 के बाहर रविवार को सांय सवा 7.15 बजे कैंडल जलाई जाएगी और शहीदों की आत्मिक शांति के लिए राम नाम जप यज्ञ किया जाएगा। गौरतलब है कि 31 वर्ष पूर्व सात मार्च 1990 को सदर बाजार गली नं.12 में सायं 7 बजे कुछ आंतकवादियों ने निहत्थे लोगों पर अंधाधुंध फायरिग करके 31 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था व कुछ लोग बम धमाकों में शहीद हो गए थे। सात मार्च के आतंकी हमले के शहीदों में पोखरमल बांसल, शिव नारायण शर्मा, दिवान चंद कंबोज, सुरेंद्र कुमार चुघ, अशोक कालड़ा, हरबंस लाल, कृष्ण लाल कामरा, ओम प्रकाश कटारिया, राकेश धींगडा, सोहन लाल रहेजा, लखजीत जुनेजा, कल्लूराम, सुरेन्द्र धमीजा, राजिन्द्र कुमार, झंडाराम कटारिया, नवीन कुमार, संजीव मुखीजा, अविनाश मुखीजा, गोविद लाल नारंग, मिलखराज छाबड़ा, नरेश कुमार, पदम सिंह, कांशीराम मिस्त्री, राज कुमार सिपाही, मदन लाल, महेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार, सुभाष चावला, कशमीरी लाल मोंगा, निर्मला देवी के नाम शामिल हैं। राजू चराया ने कार्यक्रम में शहर की सभी धार्मिक, सामाजिक व राजनीतिक संस्थाओं से समय अनुसार पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि देने की अपील की है।

chat bot
आपका साथी