जीवन मल स्कूल में किताबों का लंगर आज

बच्चों को पढ़ाई के प्रोत्साहित करते हुए जिला शिक्षा विभाग ने जीरा में किताबों का लंगर लगाया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Jul 2021 10:19 PM (IST) Updated:Mon, 12 Jul 2021 10:19 PM (IST)
जीवन मल स्कूल में किताबों का लंगर आज
जीवन मल स्कूल में किताबों का लंगर आज

संवाद सूत्र, जीरा (फिरोजपुर) : बच्चों को पढ़ाई के प्रोत्साहित करते हुए जिला शिक्षा विभाग ने जीरा में किताबों का लंगर लगाया। वहीं जीवन मल सरकारी माडल सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को किताबें वितरित की जाएंगी। इस मौके प्रिसिपल चमकौर सिंह सरां ने बताया कि विभाग की ओर से बच्चों को साहित्य के साथ जुड़ने का बहुत बढि़या प्रयत्न किया जा रहा है। मंगलवार को विद्यार्थियों के लिए लाइब्रेरी लंगर लगाया जाएगा, जिसकी तैयारी कर ली गई है। विद्यार्थियों को किताबें बांटने के लिए स्कूल मे अलग अलग स्टाल बनाए जाएंगे। इस संबंधी अध्यापकों द्वारा बच्चों को पिछले 2-3 दिनों से किताबें बांटी जा रही है। इस मौके नवीन कुमार सचदेवा गुरमीत सिंह संधू, मेजर सिंह, सुनीता सचदेवा, हरप्रीत सिंह बैंस, गुरमीत सिंह संधू, मैडम सुखदीप कौर, कुलवंत कौर, सुनीता अग्रवाल, गुरिदर सिंह बराड़ आदि उपस्थित थे।

सरकारी स्कूल मुदकी में किताबों का लंगर आज संवाद सूत्र, तलवंडी भाई (फिरोजपुर) : सरकारी स्कूल मुदकी की प्रिसिपल रजिदर कौर ने बताया कि शिक्षा विभाग की हिदायतों के अनुसार 13 जुलाई को स्कूल की ओर से बस स्टैंड मुद्दकी पर किताबों का लंगर और प्रदर्शनी लगाई जा रही है। प्रिसिपल ने बताया कि किताबों के लंगर का उद्देश्य विद्यार्थियों को साहित्य के साथ जोड़ना है। लाइब्रेरी लंगर के अंतर्गत विद्यार्थियों को अधिक से अधिक किताबें पढ़ने के लिए दी जाएंगी। उन्होंने लोगों से अपील की 13 जुलाई को इलाके के अधिक से अधिक लोग मुद्दकी बस स्टैंड में लगाई जा रही किताबों की प्रदर्शनी और लंगर में पहुंचकर अच्छी किताबें प्राप्त करें।

chat bot
आपका साथी