किसानों पर लाठीचार्ज भाजपा का मंदबुद्धि का सबूत : रजनीश दहिया

करनाल में भाजपा ने हरियाणा सरकार द्वारा कृषि कानूनों विरोध कर रहे किसानों पर लाठी चार्ज निंदनीय

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Aug 2021 10:00 PM (IST) Updated:Mon, 30 Aug 2021 10:00 PM (IST)
किसानों पर लाठीचार्ज भाजपा का मंदबुद्धि का सबूत : रजनीश दहिया
किसानों पर लाठीचार्ज भाजपा का मंदबुद्धि का सबूत : रजनीश दहिया

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : करनाल में भाजपा ने हरियाणा सरकार द्वारा कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज करवा अपनी मंदबुद्धि का सबूत दिया है। पंजाब में बीजेपी को अगले चुनाव में इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। इस खूनी लाठीचार्ज के साथ भाजपा अब पंजाब में अपनी आखिरी सांसों तक पहुंच गई है। यह बात एडवोकेट रजनीश दहिया, जिलाध्यक्ष, एससी विग ने व्यक्त किया है। रजनीश दहिया फिरोजपुर देहाती विधानसभा क्षेत्र के गांव परीदेवाला, बस्ती किशनपुरा, लोहगढ़ गांवों में खुशी गमी के समारोहों में शामिल होने पहुंचे थे।

ब्लाक अध्यक्ष पूर्व सरपंच गुरनेक सिंह कुलगढ़ी के साथ लोहगढ़ में सरकल इंचार्ज कश्मीर सिंह के ड्रेस पहुंचे रजनीश दहिया ने कहा कि कृषि कानूनों के खिलाफ इस एतिहासिक संघर्ष में काफी कई महीने बीत चुके है, लेकिन अभी तक भाजपा सरकार ने संघर्ष को गंभीरता से नहीं लिया है व्हाट्सएप खानापूर्ति करते हुए ढिलमुल रुख अपनाया है। इस अवसर पर शीतल छाबड़ा, बलदेव सिंह, कमल, लखवीर सिंह, जगदीप सिंह संधू, हरजिदर सिंह सिद्धू और सजनप्रीत सिंह भी उपस्थित थे।

हरियाणा सरकार का किसानों पर हमला निदनीय : गोल्डी

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : आल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन के जिला प्रधान राजविन्दर सिंह गोल्डी ने करनाल में किसानों पर जालिमाना तरीके के साथ किये गए हिसक हमलों के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और केंद्र सरकार की सख्त आलोचना की है। उन्होंने कहा कि भाजपा यह नहीं भूले कि जिन किसानों के समर्थन के साथ राज मिला है, आज उनके सिर पर डंडे मारकर उन्हें जख्मी कर दिया है। गोल्डी ने कहा कि यह एक दिल को छलनी करने और हैरान करने वाला रवैया है।

chat bot
आपका साथी