विधायक पर हमले के विरोध में भाजपाइयों ने किया प्रदर्शन

अबोहर के भाजपा विधायक अरुण नारंग पर हमले के विरोध में रविवार को भाजपाइयों ने फिरोजपुर शहर के नामदेव चौक पर प्रदेश की कैप्टन सरकार का पुतला फूंक प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Mar 2021 09:53 PM (IST) Updated:Sun, 28 Mar 2021 09:53 PM (IST)
विधायक पर हमले के विरोध में भाजपाइयों ने किया प्रदर्शन
विधायक पर हमले के विरोध में भाजपाइयों ने किया प्रदर्शन

संवाद सूत्र, फिरोजपुर : अबोहर के भाजपा विधायक अरुण नारंग पर हमले के विरोध में रविवार को भाजपाइयों ने फिरोजपुर शहर के नामदेव चौक पर प्रदेश की कैप्टन सरकार का पुतला फूंक प्रदर्शन किया। इस मौके पूर्व भाजपा के जिला प्रधान देवेंद्र बजाज और मौजूदा प्रधान सुरेंद्र सिंह बग्गेके पिपल, पूर्व कौंसिल अध्यक्ष अश्नवी ग्रोवर, अमनदीप गिरधर, जुगराज सिंह कटोरा, नरिदर निदी इत्यादि भी मौजूद थे।

इस दौरान भाजपा के लोकल बाडी सेल के इंचार्ज देवेंद्र बजाज ने कहा की किसान आंदोलनं जिस प्रकार से हिसा की ओर बढ़ रहा है, वह पंजाब के अमन शांति भाईचारे के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है। भाजपा विधायक अरुण नारंग पर हमला पंजाब में कानून व्यवस्था के फेल हो जाने की निशानी है। उन्होंने कहा कि मुख्तार अंसारी जैसे गैंगस्टर को सारक्षण देकर सरकार पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश कर रही है।

किसान महारैली की तैयारियों पर किया मंथन

संवाद सहयोगी, अबोहर : संयुक्त किसान मोर्चा के निर्देश पर चार अप्रैल को अबोहर की अनाड मंडी में विशाल किसान रैली की जा रही है, जिसकी तैयारियों को लेकर रविवार को एक बैठक किसान भवन नई अनाज मंडी में की गई जिसमें विभिन्न किसान संगठनों ने हिस्सा लिया।

बैठक में भाकियू एकता सिद्धूपुर, भारतीय किसान यूनियन लक्खोवाल, जम्हूरी किसान सभा, क्रातिकारी किसान यूनियन, भाकियू उग्राहा, टेक्निकल सर्विस यूनियन, आजाद किसान मोर्चा, भाकियू कादियां के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर पूर्व डीआइजी लखमिदर सिंह जाखड़ ने बताया कि मुख्य रूप से बलवीर सिंह राजेवाल, जगजीत सिंह डल्लेवाल, रूलदु सिंह मानसा, गुरनाम सिंह चंडूनी, बलजीत सिंह इंचार्ज आईटी सैल संयुक्त किसान मोर्चा व राजिद्रदीप सिंह वाला के साथ योगराज सिंह व सोनिया मान शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि यह रैली ऐताहासिक होगी। उन्होंने बताया कि किसानों को एकजुट करने के लिए गांवों में किसानों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है।

chat bot
आपका साथी