जहरीली शराब मामले में भाजपा महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला फिरोजपुर ने जहरीली शराब पीने से हुई 116 लोगों की मौत पर रोष प्रकट किया है और प्रदर्शन करते हुए शराब तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 Aug 2020 11:01 PM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 11:01 PM (IST)
जहरीली शराब मामले में भाजपा महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन
जहरीली शराब मामले में भाजपा महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, फिरोजपुर : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला फिरोजपुर ने जहरीली शराब पीने से हुई 116 लोगों की मौत पर रोष प्रकट किया है और प्रदर्शन करते हुए शराब तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह को इस्तीफा देने की मांग भी की।

अध्यक्ष एकता मुंजाल ने कहा कि इसके लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह खुद जिम्मेदार हैं। मुंजाल ने आरोप लगाया मुख्यमंत्री ने लोगों को गुमराह करके सत्ता हासिल की है। इसलिए उनको तुरंत प्रभाव से इस्तीफा दे देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि नशाबंदी राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर चुनावी मुद्दा क्यों नहीं बनता है इसके ऊपर गंभीरता के साथ विचार होना चाहिए। इस मौके पर उनके साथ जिला प्रधान सुरेंद्र सिंह बग्गे के पीपल भी मौजूद रहे। उन्होंने मांग की कि इसकी जांच सीबीआइ से होनी चाहिए और दोषियों को आजीवन कारावास की सजा और आरोपितों की संपत्ति जब्त होनी चाहिए। इस मौके के पर भारतीय जनता पार्टी जिला फिरोजपुर के महासचिव राजेश कपूर, प्रेस सचिव जिम्मी संधू, पूनम मेहता, रेणुका अटवाल, शक्ति चोपड़ा, छिदर कौर, प्रकाश कौर, कोमल कंचन शर्मा, पूनम, गगन आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी