हैंडबिल से किसानों को जागरूक करने में जुटी भाजपा

कृषि सुधार बिल पास किए जाने के बाद पंजाब में किसानो के विरोध के चलते धूमिल हुई भाजपा की छवि को सुधारने के लिए पार्टी द्वारा अब हैंड बिल का सहारा ले रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 04:49 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 04:49 PM (IST)
हैंडबिल से किसानों को जागरूक करने में जुटी भाजपा
हैंडबिल से किसानों को जागरूक करने में जुटी भाजपा

संस, फिरोजपुर : कृषि सुधार बिल पास किए जाने के बाद पंजाब में किसानो के विरोध के चलते धूमिल हुई भाजपा की छवि को सुधारने के लिए पार्टी द्वारा अब हैंड बिल का सहारा ले रही है। पार्टी नेताओं की ओर से हैंड बिल के माध्यम से कानून के फायदे तथा विरोधी पार्टियों की ओर से किसानों में फैलाई जा रही भ्रमता को दूर किया जा रहा है।

किसान संगठनों की ओर से भाजपा की ट्रैक्टर रैलियो का विरोध करने तथा नेताओ के घरो के आगे धरना देने के बाद पार्टी ने अब अलग-अलग तरह की रणनीतियां तैयार की है ताकि लोकप्रियता को बढ़ाया जा सके। पार्टी की ओर से आजाद किसान शक्तिशाली किसान शीर्षक के तहत हैंडबिल लाए गए हैं, जिसमें अन्नदाता को बिचौलियों के चंगुल से बचाने की बात कही जा रही है तो वहीं एमएसपी के अलावा किसानो के पास फसल बेचने के अन्य रास्तों के बारे में जागरूक किया है।

उधर, कभी भाजपा का गढ़ माने जाने वाले फिरोजपुर में हालात इस कद्र बदत्तर बन गए हैं कि पार्टी नेताओं ने जिला स्तर पर किसानो के साथ कोई मीटिग नही की। जिले में अभी तक किसान विग का गठन भी नहीं हो पाया है। एक माह पहले किसान विग के प्रदेशाध्यक्ष ने फिरोजपुर में दावा किया था कि पार्टी गांव-गांव में जाकर किसानों को कानून के फायदो के बारे में समझाएगी, लेकिन विरोध के कारण पार्टी नेता गांवों में जाने से पीछे हट रहे हैं।

गुरुहरसहाय के चार गांवो जिनमें चपाअड़िकी, दीप सिंह वाला, कोहनी, जवाएं सिंह वाला में पहले ही नौजवान जागरूकता सभा की ओर से पोस्टर लगाकर भाजपा नेताओ की एंट्री बैन की चेतावनी दे रखी है।

उधर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरजीत सिंह सदरदीन ने कहा कि पार्टी द्वारा कई बार किसानो से मुलाकात की गई है और किसान अब विरोधियों के चंगुल में फंसने वाले नहीं है।

गांवों में जा किसानों को जागरूक करेंगे : सुरिंद्र सिंह

भाजपा जिलाध्यक्ष सुरिंद्र सिंह बगे के पिपल ने कहा कि पार्टी आज भी पूरी तरह से मजबूत है और किसानो को कृषि बिलो के बारे में समझाया जा रहा है। जिले में जल्द ही किसान विग के गठन के अलावा गांवों में जाकर किसानो को बिल के बारे में अवगत करवाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी