सड़क हादसे में घायल बाइक सवार ने अस्पताल में दम तोड़ा

कस्बा निहाल सिंह वाला के नजदीकी गांव बिलासपुर के पास 14 अक्टूबर को सुबह बाइक के आगे बेसहारा पशु आने से घायल हुए बाइक सवार की लुधियाना के निजी अस्पताल में मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 10:06 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 10:06 PM (IST)
सड़क हादसे में घायल बाइक सवार ने अस्पताल में दम तोड़ा
सड़क हादसे में घायल बाइक सवार ने अस्पताल में दम तोड़ा

संवाद सहयोगी, मोगा, फिरोजपुर :

कस्बा निहाल सिंह वाला के नजदीकी गांव बिलासपुर के पास 14 अक्टूबर को सुबह बाइक के आगे बेसहारा पशु आने से घायल हुए बाइक सवार की लुधियाना के निजी अस्पताल में मौत हो गई।

थाना निहाल सिंह वाला में तैनात एएसआइ तरसेम सिंह ने बताया कि 38 वर्षीय कमल कुमार पुत्र रतन कुमार निवासी फिरोजपुर सिटी कीटनाशक दवा की कंपनी में नौकरी करता था। वह काम के सिलसिले से फिरोजपुर से बरनाला जा रहा था कि ं गांव बिलासपुर के पास पहुंचने के दौरान उसकीबाइक के आगे सड़क के बीचोंबीच एक बेसहारा पशु आ गया, जिसके कारण उसकी बाइक पशु से टकरा गई। हादसे में कमल कुमार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए लुधियाना के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। शुक्रवार की शाम उसकी मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक तीन वर्ष की बेटी का पिता था। उन्होंने स्वजनों के बयानों के आधार पर धारा 174 के अधीन कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करवाकर शव वारिसों के हवाले कर दिया है।

नेत्रहीनों एवं बुजुर्गों के साथ मनाया दशहरा संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : स्ट्रीम लाइन वेलफेयर सोसायटी की ओर से संस्था के चेयरमैन दीवान चंद सुखीजा की अध्यक्षता में दशहरा पर्व फिरोजपुर छावनी के ब्लाइंड होम में नेत्रहीनों और बुजुर्ग आश्रम में बुजुर्गों के साथ मनाया गया। इस मौके पर संस्था नेता दीवान चंद सुखीजा, हरभगवान कंबोज व रमेश बजाज ने सभी को सच्चाई के रास्ते पर चलने के लिए प्रेरणा दी।

इस दौरान संस्था नेताओं की तरफ से ब्लाईंड होम व बुजुर्ग आश्रम के लोगों को खाने-पीने की वस्तुएं भी वितरित की गई।

chat bot
आपका साथी