19 दिव्यांगो को दिए बैटरी से चलने वाले ट्राइसाइकिल

फिरोजपुर शहरी विधान सभा हलके के विधायक परमिदर सिंह पिकी व उनकी पत्नी इंद्रजीत कौर खोसा ने बुधवार को 10 दिव्यांगों को बैटरी से चलने वाले ट्राईसाइकिल दिए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 15 Sep 2021 10:01 PM (IST) Updated:Wed, 15 Sep 2021 10:01 PM (IST)
19 दिव्यांगो को दिए बैटरी से चलने वाले ट्राइसाइकिल
19 दिव्यांगो को दिए बैटरी से चलने वाले ट्राइसाइकिल

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : फिरोजपुर शहरी विधान सभा हलके के विधायक परमिदर सिंह पिकी व उनकी पत्नी इंद्रजीत कौर खोसा ने बुधवार को 10 दिव्यांगों को बैटरी से चलने वाले ट्राईसाइकिल दिए। इस दौरान ट्राइसाइकिल मिलने पर परमजीत सिंह गांव लूथड़, चरनजीत सिंह गांव गट्टी राजोके फिरोजपुर, जरनैल सिंह कंबोज नगर फिरोजपुर, रमन बस्ती खानके फिरोजपुर, छिदो गांव खिलची कदीम, मीनू फिरोजपुर शहर, विक्की कुंदन नगर फिरोजपुर शहर, रमनजीत सिंह गांव बगु वाला, कुमार बस्ती आवा, सन्नी बस्ती बाग वाली फिरोजपुर शहर, तरसेम अलीके फिरोजपुर, सुरेश कुमार फिरोजपुर शहर, देस राज सिंह गट्टी राजोके, सुखचैन सिंह रहीमेके, अमरीक सिंह नानकपुर कंबोज नगर फिरोजपुर शहर, तनवीज बस्ती टैंकावाली फिरोजपुर, अंगुर सिंह गांव खाईफेमेकी, कुलवंत कौर कुतबदीन वाला, प्रितपाल सिंह जीरा गेट फिरोजपुर शहर ने विधायक का आभार जताया। इस मौके पर सीनियर कांग्रेस नेता धर्मजीत सिंह ज्ञान होंडा वाले, चेयरमैन सुखविदर सिंह अटारी, चेयरमैन बलवीर सिंह बाठ, प्रधान रिकू ग्रोवर, सुरजीत सिंह सेठी, चेयरमैन बलवीर सिंह बावा व अन्य कांग्रेसी नेता मौजूद थे।

रोजगार मेले में 2156 युवाओं का चयन संवाद सूत्र, जलालाबाद : सरकारी आइटीआइ में बुधवार को रोजगार मेला लगाया गया, जिसमें विभिन्न कंपनियों द्वारा 2156 युवाओं का चयन किया गया।

इस मौके पर जिला रोजगार व उत्पति अफसर कृष्ण लाल व गौरव गोयल ने बताया कि आज के रोजगार मेले में 2804 बेरोजगारों ने हिस्सा लिया, जिनमें से विभिन्न कंपनियों द्वारा 2156 युवाओं को उनकी योग्यता के आधार पर चुना गया। उन्होंने बताया कि 16 सितंबर को सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लड़के अबोहर में रोजगार मेला लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो नौजवान आज किसी कारण रोजगार मेले में नही पहुंच सके या नौकरी के लिये नहीं चुने जा सके, वो 16 सितंबर को रोजगार मेले में पहुंच कर नौकरी के लिये इंटरव्यू दे सकते हैं।

chat bot
आपका साथी