किसानों का जत्था दिल्ली रवाना

मंडी पंजेके उताड़ से रविवार को 28वां जत्था भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ब्लाक गुरुहरसहाय से इंचार्ज प्रधान नरिंदर सिंह इकबाल चंद पाला बट्टी बलवंत सिंह खालसा के नेतृत्व में दिल्ली के लिए रवाना हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 10:21 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 10:21 PM (IST)
किसानों का जत्था दिल्ली रवाना
किसानों का जत्था दिल्ली रवाना

संवाद सूत्र, गुरुहरसहाय (फिरोजपुर) : मंडी पंजेके उताड़ से रविवार को 28वां जत्था भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ब्लाक गुरुहरसहाय से इंचार्ज प्रधान नरिंदर सिंह, इकबाल चंद पाला बट्टी, बलवंत सिंह खालसा के नेतृत्व में दिल्ली के लिए रवाना हुआ। इस मौके प्रिस मरोक, गोरा ढोट, रोहत ढोट,करन ढोट,जगसीर जग्गा मरोक, जरमनजीत मूसैल, सतनाम सिंह पंच, सोहन लाल, कुंदन लाल, मालिक दिया, लाडी, बब्बलू विनायक आदि मौजूद थे।

सप्पांवाली में किसानों ने किया प्रदर्शन संवाद सूत्र, गुरुहरसहाय(फिरोजपुर)

: क्रांतिकारी किसान यूनियन पंजाब व बीकेयू सिधुपुर ने गुरमीत सिंह पोजोके जिला प्रधान की अध्यक्षता में सप्पांवाली में चल रहे प्रदर्शन में हिस्सा लेते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने केंद्र सरकार की तरफ से धान के भाव में की गई मामूली बढोौतरी की निदा भी की और मांग की कि सरकार किसानों को फसलों का भाव स्वामी नाथन रिपोर्ट के अनुसार दे। इस मौके पर गुरजज सिंह, जसबीर सिंह जस्सा, कुलदीप सिंह, हरजिन्द्र सिह, कुलवंत सिंह मठाड़ु, गुरप्रीत सिंह, सुखवंत सिंह, कुलबीर सिंह, बुटा सिंह आदि उपस्थित थे।

पंचायतों को बांटे चेक संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : विधायक परमिंदर सिंह पिकी की धर्मपत्नी इंद्रजीत कौर खोसा ने हलके के अलग अलग गांवों की पंचायतों को दो करोड़ 25 लाख के चेक भेंट किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की तरफ से गांवों के विकास के लिए लगातार अनुदान जारी की जा रही है।

खोसा ने समूह सरपंचों और पंचों को कहा कि यह राशि हलके गांवों के विकास के कामों के लिए इस्तेमाल की जाए। उन्होंने कहा कि गांवों में सड़कें, पीने वाले पानी, सीवरेज व्यवस्था का नेटवर्क मुहैया करवाने के लिए निरंतर काम किया जा रहा है। इस मौके सुखविंदर सिंह अटारी, बलवीर बाठ, सरपंच इकबाल सिंह, गुरनायब सिंह, कुलबीर सिंह, निशान सिंह और गोरा सरपंच समेत कांग्रेसी नेता भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी