भाकियू आज करेगी पूर्व मंत्री ज्याणी के घर का घेराव

भारतीय किसान यूनियन उगराहां की ओर से जिलाध्यक्ष भाग सिंह मरखाई की अगुवाई में पेट्रोल पंप वलूर पर 109 वें दिन भी धरना जारी है। धरने में जिला प्रैस सचिव हरजिदर गहला व हरजिदर बराड़ तथा बड़ी संख्या में इलाकों के किसानों ने भाग लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 09:47 PM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 09:47 PM (IST)
भाकियू आज करेगी पूर्व मंत्री ज्याणी के घर का घेराव
भाकियू आज करेगी पूर्व मंत्री ज्याणी के घर का घेराव

संवाद सूत्र, जीरा (फिरोजपुर) : भारतीय किसान यूनियन उगराहां की ओर से जिलाध्यक्ष भाग सिंह मरखाई की अगुवाई में पेट्रोल पंप वलूर पर 109 वें दिन भी धरना जारी है। धरने में जिला प्रैस सचिव हरजिदर गहला व हरजिदर बराड़ तथा बड़ी संख्या में इलाकों के किसानों ने भाग लिया।

किसान नेताओं ने कहा कि 18 जनवरी को सुरजीत कुमार ज्याणी के घर का घेराव किया जाएगा, जिसमें किसानों के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं भी हिस्सा लेंगी। उन्होंने कहा कि किसान दिल्ली में ठंड के बावजूद धरने पर डटे हुए हैं, लेकिन केंद्र सरकार अपनी जिद पर अड़ी हुई है। सरकार को तुरंत ही कृषि सुधार कानून रद करने चाहिए। इस मौके पर मुख्तयार सिंह, अनोख सिंह, मासा सिंह, बचन सिंह, रशपाल सिंह, बलवंत सिंह, दिलीप सिंह, सुखविदर सिंह, बलवीर सिंह, हरजिदर गिल आदि उपस्थित थे। आज गांवों में ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे किसान व मजदूर

संस, अबोहर: किसान व मजदूर संगठनों की एक बैठक रविवार को आलमगढ़ स्थित पेट्रोल पंप हुई, जिसमें क्रांतिकारी किसान यूनियन, दिहाती मजदूर सभा, जम्हूरी किसान सभा, कुलहिद किसान सभा, आल इंडिया किसान सभा, केंद्रीय लेखक सभा, भारतीय किसान यूनियन सिद्धुपुर, डेमोक्रेटिक फ्रंटआफ इंडिया व टेंट यूनियन व टेक्नीकल सर्विसेज यूनियन के सदस्य शामिल थे।

इस अवसर पर फैसला लिया गया कि 18 जनवरी को गांवों में ट्रैक्टर मार्च निकालते हुए 26 जनवरी को दिल्ली की तरफ कूच किया जाएगा। 18 जनवरी को पांच जिलों की तरफ से पूर्व मंत्री भाजपा सुरजीत कुमार ज्याणी के घर का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर जगजीत सिंह खिप्पांवाली, हरदीप सिंह ढिल्लो, वजीर चंद सप्पांवाली, बलवंत सिंह, जग्गा सिंह, जगजीत सिंह झोरडखेड़ा, जगतार सिंह, मलकीत सिंह व अशोक कुमार मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी