पैसे दोगुने करने का झांसा देता था बाबा, 2.80 लाख के जाली नोटों के साथ गिरफ्तार

ंडी में सब्जी की डिलीवरी देने आए किसान की दूसरे किसान से पहचान हुई तो उसने पैसा डबल करने के झांसे में ले लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Oct 2021 10:37 PM (IST) Updated:Sun, 10 Oct 2021 10:37 PM (IST)
पैसे दोगुने करने का झांसा देता था बाबा, 2.80 लाख के जाली नोटों के साथ गिरफ्तार
पैसे दोगुने करने का झांसा देता था बाबा, 2.80 लाख के जाली नोटों के साथ गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, गुरुहरसहाय (फिरोजपुर) : मंडी में सब्जी की डिलीवरी देने आए किसान की दूसरे किसान से पहचान हुई तो उसने पैसा डबल करने के झांसे में ले लिया। आरोपित किसान ने पीड़ित को गुरुहरसहाय के एक बाबा से परिचित करवाया। पीड़ित ने लालच में आकर आरोपित के कहने पर बाबा को एक लाख 40 हजार रुपये दे दिए, लेकिन कुछ दिन बाद पैसे वापस न मिले तो पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी, जिसके बाद थाना गुरुहरसहाय के सब इंस्पेक्टर महिदर सिंह ने बाबा को उसके घर से गिरफ्तार किया। आरोपित से फोटो स्टेट किए हुए दो लाख 80 हजार रुपये के जाली नोट मिले हैं। पुलिस ने दोनों आरोपितों को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

जिला बरनाला के गांव शहिणा के रहने वाले मोहन सिंह ने बताया कि आरोपित दारा सिंह किसान की ठेके पर जमीन लेकर सब्जी बीजता है। आरोपित गांव हेमंत पुरा जिला मोगा महज 10 किलोमीटर दूर है। वे दोनों गुरुहरसहाय में सब्जियां देने जाते हैं। कभी रास्ते में तो कभी मंडी में मुलाकात होने के कारण उनकी पहचान बढ़ गई। करीबन दो महीने पहले मिले दारा ने उसको बातों में ले लिया और गुरुहरसहाय के एक बाबा की ओर से पैसे डबल करने का बात कही। पीड़ित ने कहा वो भी लालच में आ गया और दारा के कहने पर बाबा मंगल सिंह को 15 सितंबर को एक लाख 40 हजार रुपये दे दिए। कुछ दिन बीतने के बाद उसको पैसे नहीं मिले तो उसने इस बात कि जिक्र एक पुलिस वाले से किया, जिसके बाद गुरुहरसहाय की पुलिस ने बाबा और दारा सिंह को गिरफ्तार कर लिया। मोहन सिंह ने कहा अब उसके पैसे कोर्ट के जरिए मिलेंगे।

(बॉक्स)

पहले से थी नजर तभी की तुरंत कार्रवाई

आरोपित मंगल सिंह की पहले भी कई शिकायतें मिल रही थी। इलाके के लोगों से ठगी मारने वाले इस बाबा पर पुलिस की पहले से नजर थी। मोहन सिंह की बात सुनी तो पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंगल सिंह के घर रेड की, जहां फोटो स्टेट किए हुए 2 लाख 80 हजार के नकली नोट मिले। आरोपित दारा सिंह और मंगल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। नकली नोटों के बारे में पूछताछ के लिए दोनों आरोपितों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

-महिदर सिंह, जांच अधिकारी, थाना गुरुहरसहाय

chat bot
आपका साथी