आयुर्वेदिक विभाग पंजाब के उप वैद बनाएंगे काला सप्ताह

पंजाब सरकार की तरफ से लागू किए गए लंगड़े वेतन आयोग की रिपोर्ट के विरोध में धरना देंगे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 10:51 PM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 10:51 PM (IST)
आयुर्वेदिक विभाग पंजाब के उप वैद बनाएंगे काला सप्ताह
आयुर्वेदिक विभाग पंजाब के उप वैद बनाएंगे काला सप्ताह

संवाद सूत्र, फिरोजपुर : पंजाब सरकार की तरफ से लागू किए गए लंगड़े वेतन आयोग की रिपोर्ट के विरोध में पंजाब भर के आयुर्वेदिक विभाग के उप वैद रोष के तौर पर काला सप्ताह मनाएंगे और काली पट्टियां लगाकर काम करेंगे।

उपवैद यूनियन पंजाब के प्रदेश प्रधान तेजिन्द्र सिंह तेजी व प्रदेश महासचिव इकबाल सिंह मान, सुखप्रीत सिंह उपवैद संयुक्त कैशियर पंजाब ने बताया कि आयुर्वेदिक विभाग के उप वैद बहुत ही कम वेतन पर काम कर रहे है और वेतन आयोग रिपोर्ट में सबसे अधिक धक्का उनके वर्ग से किया गया है, पंजाब के सभी वर्ग जोकि कम वेतन पर काम कर रहे ते, उनके स्केल बढ़ा दिए गए है, लेकिन इस वर्ग वेतन स्केल में मामूली से बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने बताया कि इस पोस्ट में कोई भी विभागीय तरक्की नहीं मिलती और करीब 40-40 साल की सर्विस एक पोस्ट पर करके इस पोस्ट पर रिटायर्ड हो जाना पड़ता है।

कृषि विभाग के कर्मचारियों ने लगाया धरना

संवाद सूत्र, फिरोजपुर : खेतीबाड़ी सब इंस्पेक्टर एसोसिएशन फिरोजपुर के समूह पदाधिकारियों ने पंजाब सरकार के वेतन कमिशन रिपोर्ट का वरोध करते हुए आज फिरोजपुर में कृषि विभाग के दफ्तर के आगे धरना दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान यूनियन नेताओं ने नरेश मैनी प्रदेश प्रधान, सुरिन्द्र कंबोज महासचिव के मुख्य सलाहकार चंद सिंह की अध्यक्षता में जिला प्रशासन के अधिकारियों को अपना मांगपत्र भी सौंपा।

इस मौके पर शैली शर्मा जिला प्रधान ने सरकार को वेतन कमिशन की रिपोर्ट को शोध करके दोबारा लागू करने की मांग की।

इस मौके पर मक्खन सिंह, अमरजीत सिंह, मनोट कुमार, कुलदीप सिंह, दविंद्र सिंह, जंगीर सिंह, मनजीत सिंह सोढी, रणजीत सिंह आदि ने विचार रखे और कैप्टन अमरिन्द्र सिंह मुख्यमंत्री से मांग की कि वह उनकी जायज मांगों को तुरंत पूरा करे।

chat bot
आपका साथी