आंखों की संभाल के बारे में जानकारी दी

कसोआना के प्राइमरी हेल्थ सेंटर के सीनियर मेडिकल अफसर डा. बलकार सिंह के नेतृत्व में आंखों के पखवाड़े के अंतर्गत जागरूकता सेमिनार लगाया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Sep 2021 06:19 PM (IST) Updated:Thu, 02 Sep 2021 06:19 PM (IST)
आंखों की संभाल के बारे में जानकारी दी
आंखों की संभाल के बारे में जानकारी दी

संवाद सूत्र, जीरा (फिरोजपुर) : कसोआना के प्राइमरी हेल्थ सेंटर के सीनियर मेडिकल अफसर डा. बलकार सिंह के नेतृत्व में आंखों के पखवाड़े के अंतर्गत जागरूकता सेमिनार लगाया।

एसएमओ सिंह ने बताया कि आठ सितंबर तक आंखों के पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस पखवाड़े का मुख्य मकसद आंखों को लोक लहर बनाकर आंखें दान करने वालों और लेने वालों बीच वाले अंतर को घटाना है।

ब्लाक एजुकेटर विक्रमजीत सिंह ने आंखों की संभाल के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आंखें जोकि मरने के उपरांत जल कर राख हो जातीं हैं, मौत के बाद भी जिदा रह सकती हैं और एक व्यक्ति आंखें दान करके दो लोगों की जिदगी रोशन कर सकता है। उन्होंने कहा कि आंखें नजदीक के आंख डोनेट केंद्र या 104 टोल फ्री हेल्पलाइन से भी काल करके और आई डोनेशन आन लाइन फार्म भरकर भी दान की जा सकतीं हैं।

इस दौरान डा. करनबीर सिंह नोडल अफसर, डा. जगदीप सिह, सेहत स्टाफ और आशा वर्कर उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी