फतेहगढ़ सभरा के गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक हुए जीरा

शिरोमणि अकाली दल बादल के जनमेजा सिंह सेखों के उम्मीदवार चुने जाने के बाद पार्टी से बगावत कर अवतार सिंह जीरा ने आजाद चुनाव लड़ने की घोषणा की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 08:03 PM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 08:03 PM (IST)
फतेहगढ़ सभरा के गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक हुए जीरा
फतेहगढ़ सभरा के गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक हुए जीरा

संवाद सूत्र जीरा, (फिरोजपुर) : शिरोमणि अकाली दल बादल के जनमेजा सिंह सेखों के उम्मीदवार चुने जाने के बाद पार्टी से बगावत कर अवतार सिंह जीरा ने आजाद चुनाव लड़ने की घोषणा की। सेखों को टिकट देने से पैदा हुए विवाद के बाद जीरा ने चुनावी मुहिम शुरू की। सोमवार को जीरा ने गुरुद्वारा बाबा शाम सिंह अटारी फतेहगढ़ सभरा से अपनी चुनाव मुहिम का आगाज किया। उन्होंने कहा कि हलके के वर्करों का उत्साह कभी भी टूटने नहीं देंगे। इस मौके पर सर्बजीत सिंह, जसवंत सिंह औलख पूर्व सरपंच, गुरनाम सिंह वट्टू भट्टी, सतनाम सिंह पूर्व सरपंच, गुरबचन सिंह वट्टू भट्टी, मिलखा सिंह पूर्व सरपंच, प्रेम सिंह, अतर सिंह, हरनेक सिंह गट्टा बादशाह, डा. जोगा सिंह सभरा, बलवीर सिंह पूर्व सरपंच, बलदेव सिंह फौजी, सुखदेव सिंह पूर्व अध्यक्ष, गुरदेव सिंह पूर्व अध्यक्ष, बलदेव सिंह, सुखविदर सिंह गट्टा बादशाह, डा. जोगा सिंह सभरा, बलवीर सिंह पूर्व सरपंच, बलदेव सिंह फौजी, सुखदेव सिंह पूर्व अध्यक्ष, गुरदेव सिंह पूर्व अध्यक्ष, बलदेव सिंह, सुखविंदर सिंह सभरा आदि हाजिर थे, जिन्होंने अवतार सिंह जीरा की हर पक्ष से सहायता करने का आश्वासन दिलाया।

chat bot
आपका साथी