इनोवा की टक्कर से आटो चालक और दंपती की मौत

तलवंडी भाई- फिरोजपुर रोड पर स्थित जोड़ियों नहरों के पास सोमवार दोपहर इनोवा के साथ आटो की टक्कर हो गई। शादी के लिए मोगा आटो पर कपड़े की खरीदारी करने जा रहा एक परिवार हादसे का शिकार हो गया। हादसे में आटो चालक और अंदर सवार पति-पत्नी की मौत हो गई जबकि परिवार के दो बच्चे और एक महिला घायल हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 10:28 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 10:28 PM (IST)
इनोवा की टक्कर से आटो चालक और दंपती की मौत
इनोवा की टक्कर से आटो चालक और दंपती की मौत

संवाद सूत्र,घल्लखुर्द, तलवंडी भाई (फिरोजपुर) : तलवंडी भाई- फिरोजपुर रोड पर स्थित जोड़ियों नहरों के पास सोमवार दोपहर इनोवा के साथ आटो की टक्कर हो गई। शादी के लिए मोगा आटो पर कपड़े की खरीदारी करने जा रहा एक परिवार हादसे का शिकार हो गया। हादसे में आटो चालक और अंदर सवार पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि परिवार के दो बच्चे और एक महिला घायल हो गए। घायलों का इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है। मरने वालों में 58 वर्षीय निर्मल सिंह पुत्र गुरदेव सिंह, उसकी 52 वर्षीय पत्नी कुलविन्दर कौर और 47 वर्षीय आटो चालक बलबीर सिंह निवासी फिरोजशाह है। वहीं जख्मियों में मृतक दंपती की बेटी सुखविंदर कौर पत्नी गुरसेवक सिंह, हरमन कौर पुत्री गुरसेवक सिंह और सहजदीप सिंह पुत्र गुरसेवक सिंह शामिल हैं। ये सभी फिरोजशाह के रहने वाले हैं।

जानकारी मुताबिक मृतक निर्मल सिंह पत्नी कुलविदर कौर, बेटी सुखविदर कौर पत्नी गुरसेवक सिंह और दोहती हरमन कौर पुत्री गुरसेवक सिंह और लड़का सहज दीप सिंह पुत्र गुरसेवक सिंह शामिल थे। परिवार विवाह के संबंध में कपड़े लेने के लिए आटो पर सोमवार दोपहर बाद आटो से मोगा जा रहा था। जोड़ियां नहरों के पास आटो की तलवंडी भाई की तरफ से आ रही इनोवा कार से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि निर्मल सिंह और उसकी पत्नी की मौत मौके पर ही हो गई। आटो चालक बलबीर सिंह की मौत फरीदकोट मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान कुछ घंटों बाद हो गई। उधर, थाना घल्लखुर्द के एएसआइ जसपाल सिंह ने कहा कि अभी हादसे की जांच चल रही है। कार चालक मौके से फरार है। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाने के लिए कार्रवाई की जा रही है। वहीं बताया जा रहा है कि फिरोजपुर- मोगा रोड से लंबे समय से सरहिन्द और राजस्थान नहर पर पुल का निर्माण चल रहा। सड़क खराब होने कारण यहां हादसे होते रहते हैं। लोगों ने सड़क के सुधार की मांग को फिर दोहराया है । खुशी आने से पहले माहौल हुआ गमगीन

मृतकों के स्वजनों का कहना है कि उनकी घर में कुछ दिनों बाद शादी का कार्यक्रम था। मगर हादसे ने उनके परिवार की खुशियां छीन लीं। परिवार के दो मुख्य सदस्यों की मौत से परिवार बिखर गया है। वहीं आटो चालक के घर में भी माहौल गमगीन हो चुका है। कमाने वाला सदस्य ही परिवार से बिछड़ गया है। रोजी कमाने के लिए आटो चालक बलबीर सिंह घर से निकला था, लेकिन अब उसकी घर लाश की पहुंचेगी।

chat bot
आपका साथी