नौकरी के बहाने घर से ले गई मौसी, किशोरी से करवाया दुष्कर्म

पिता की मौत और मां के जेल जाने के बाद नानी के पास रहती 15 वर्षीय नाबालिगा को उसकी मौसी नौकरी के बहाने साथ ले गई और हवस के दरिदों को सौंप दिया। आरोपिता अपनी भांजी को शहर की हाउसिग बोर्ड कालोनी के क्वार्टर में गई जहां सारी रात जबरन उससे दुष्कर्म हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 11:08 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 11:08 PM (IST)
नौकरी के बहाने घर से ले गई मौसी, किशोरी से करवाया दुष्कर्म
नौकरी के बहाने घर से ले गई मौसी, किशोरी से करवाया दुष्कर्म

जागरण संवाददाता, फिरोजपुर :

पिता की मौत और मां के जेल जाने के बाद नानी के पास रहती 15 वर्षीय नाबालिगा को उसकी मौसी नौकरी के बहाने साथ ले गई और हवस के दरिदों को सौंप दिया। आरोपिता अपनी भांजी को शहर की हाउसिग बोर्ड कालोनी के क्वार्टर में गई जहां सारी रात जबरन उससे दुष्कर्म हुआ। सुबह मौका पाकर पीड़िता भाग कर घर पहुंची और सारी घटना दूसरी मौसी को बताई। मौसी उसका मेडिकल कराने सिविल अस्पताल ले गई जहां उससे दुष्कर्म की पुष्टि हुई। पुलिस ने आरोपित मौसी सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग की और कहा उसको धमकाया जा रहा है और केस वापिस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।

थाना वूमैन सेल फिरोजपुर की इंचार्ज सब इंस्पेक्टर रजवंत कौर ने बताया कि नाबालिगा के पिता की मौत होने के बाद उसकी मां हत्या के एक मामले में केंद्रीय जेल फिरोजपुर में बंद है, जिस कारण वो अपनी बहन व भाई के साथ नानी के साथ रहती है। पीड़िता ने बताया कि उसकी आरोपित मौसी, छोती उर्फ प्रशोतम प्रधान , नन्ना उसे नौकरी दिलाने का कह हाउसिग बोर्ड कालोनी के क्वार्टरों में ले गए, जहां पर आरोपित बलजिदर सिंह व एक अन्य व्यक्ति मौजूद था। बलजिदर सिंह ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके बाद आरोपित नन्ना, छोती उर्फ प्रशोतम के बाद अज्ञात व्यक्ति ने सारी रात उसके साथ दुष्कर्म किया। सुबह मौके पाकर वह वहां से भाग गई और घर जाकर दूसरी मौसी को सारी बता बताई जो उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले गई। जांच अधिकारी रजवंत कौर ने बताया कि पुलिस ने आरोपित मौसी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपित फरार हैं।

पीड़िता ने लगाए धमकियां देने के आरोप

दुष्कर्म पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ प्रेस कांफ्रेंस कर आरोपितों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। पीड़िता ने कहा कि आरोपित बलजिदर केस वापस लेने के लिए धमका रहा है और इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायर कर धमकी दे रहा है। पीड़िता ने कहा उसे आरोपितों से खतरा है। ..नाबालिगा को बेटी के सम्मान

आरोपित बलजिदर सिंह ने इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल कर इसे राजनीति से प्रेरित बताया है। उसने कहा की महज पंद्रह साल की लड़की उसकी बेटी के सम्मान है । उसने इस केस के पीछे कई कांग्रेसी नेताओं के नाम लिए है। बलजिदर ने कहा कि पुलिस की धक्केशाही के खिलाफ जल्द थाना सिटी के सामने धरना दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी