सहायक थानेदार सस्पेंड, परिवार की सुरक्षा के लिए मुहैया करवाए 10 गार्ड

गांव चक पंजेके में जमीन के विवाद को लेकर शिरोमणि अकाली दल के वर्कर महेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अकाली दल व पीडि़त परिवार की ओर से थाना गुरुहरसहाय के बाहर तीसरे दिन भी धरना जारी रहा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 11:12 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 11:12 PM (IST)
सहायक थानेदार सस्पेंड, परिवार की सुरक्षा के लिए मुहैया करवाए 10 गार्ड
सहायक थानेदार सस्पेंड, परिवार की सुरक्षा के लिए मुहैया करवाए 10 गार्ड

संवाद सूत्र, गुरुहरसहाय (फिरोजपुर) : गांव चक पंजेके में जमीन के विवाद को लेकर शिरोमणि अकाली दल के वर्कर महेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अकाली दल व पीडि़त परिवार की ओर से थाना गुरुहरसहाय के बाहर तीसरे दिन भी धरना जारी रहा।

इस दौरान धरनास्थल पर पहुंचे एसपी आपरेशन गुरमीत सिंह चीमा ने अकाली दल के नेता वरदेव सिंह मान व पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि महेंद्र सिंह के कत्ल के सभी आरोपितों को एक सप्ताह में गिरफ्तार कल लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि चक पंजेके गांव के ड्यूटी अफसर सहायक थानेदार जसपाल सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है व थाना प्रभारी की डिपार्टमेंटल इंक्वायरी खोल दी गई है, जिसके बाद पारिवारिक महेंद्र सिंह के शव को घर ले गए, शव का अंतिम संस्कार रविवार को सुबह 10 बजे किया जाएगा। इस दौरान अकाली दल ने परिवार को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का भी ऐलान किया है। आरोपितों की गिरफ्तारी न होने तक पीड़ित परिवार को पुलिस की ओर से 10 सुरक्षा गार्ड भी दिए गए हैं।

इस दौरान पीड़ित परिवार के साथ दुख सांझा करने के लिए शिरोमणि अकाली दल के जिला आब्जर्वर जनमेजा सिंह सेखों व पार्टी के जिला शहरी के अध्यक्ष मंटू वोहरा भी धरनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान शिअद के जिला जत्थेदार व हलका इंचार्ज वरदेव सिंह नोनी मान ने कहा कि महेंद्र सिंह का कत्ल जमीन के विवाद के कारण नही हुआ है यह एक सियासी कत्ल है।मान ने कहा कि कत्ल के चौथे दिन तक भी पुलिस की कार्रवाई जीरो है और पुलिस सिर्फ झूठे आश्वासन ही दे रही है।

लापरवाही बरतने वाली पुलिस पर भी हो कार्रवाई : सेखों

धरने में पहुंचे शिरोमणि अकाली दल के जिला आब्जर्वर जनमेजा सिंह सेखों ने कहा कि कैबिनेट मंत्री व विधायक राणा सोढी के राज में ही हलके में पुलिस की घटिया कार्यशैली के चलते कत्ल हुआ है। सेखो ने कहा कि 6 महीने से महेन्द्र सिंह पर कातिलाना हमले किए जा रहे थे जिसके बारे में महेंद्र सिंह ने पुलिस को भी बताया था मगर पुलिस ने हमलावरों को हथियार जमा करवाकर कार्रवाई करने के बजाय उलटा महेंद्र सिंह व उसके परिवार पर ही कार्रवाई कार्रवाई करती रही। उन्होंने इस मामले में पुलिस पर कार्रवाई की मांग की।

डीएसपी रविद्र सिंह ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें, जिनमें सीआइए स्टाफ व नारकोटिक्स सैल भी शामिल है, लगातार छापेमारी कर रही हैं और आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। डीएसपी ने बताया कि इस मामले में कार्रवाई करने के लिए पुलिस पर कोई भी सियासी दबाव नहीं है और पुलिस अपनी जिम्मेदारी से ड्यूटी कर रही है ।

chat bot
आपका साथी