राज्य में पांच हजार पौधे लगाएगी आर्ट आफ लिविग संस्था

जुलाई के पहले सप्ताह मानसून पंजाब में दस्तक देता है और पौधारोपण के लिए यही उचित समय होता है। पंजाब को हरा भरा रखने के लिए आर्ट आफ लिविग संस्था मानसून में राज्यभर के विभिन्न जिलों में पांच हजार पौधे लगाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 10:22 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 10:22 PM (IST)
राज्य में पांच हजार पौधे लगाएगी आर्ट आफ लिविग संस्था
राज्य में पांच हजार पौधे लगाएगी आर्ट आफ लिविग संस्था

संवाद सूत्र, फिरोजपुर : जुलाई के पहले सप्ताह मानसून पंजाब में दस्तक देता है और पौधारोपण के लिए यही उचित समय होता है। पंजाब को हरा भरा रखने के लिए आर्ट आफ लिविग संस्था मानसून में राज्यभर के विभिन्न जिलों में पांच हजार पौधे लगाएगी।

संस्था के पदाधिकारी पौलोमी मुखर्जी व देवांश भास्कर ने बताया की एक आठ जुलाई तक संस्था के स्वयंसेवक विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाएंगे व लोगों को पौधारोपण के लिए प्रोत्साहित करने के लिए पौधों का लंगर भी लगाएंगे। उन्होंने बताया कि लंगर में जो भी लोग पौधा ले के जाएंगे उनको पंजीकृत किया जाएगा व संस्था आने वाले दिनों में उनसे संपर्क करके पौधे की जानकारी लेती रहेगी, जिससे एक साल में हमें ये जानकारी मिल पाएगी कि एक साल में कितने पौधों को चलाया जा सका है।

इसके अलावा विभिन्न उद्योगों व शिक्षा संस्थानों में भी पौधारोपण का कार्यक्रम चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारा मकसद केवल पौधे लगाना नहीं, अपितु पौधों को संभालना व चलाना है। पंजाब वन विभाग से जानकारी लेकर जिस क्षेत्र के जो स्थानीय वृक्ष हैं, उन्ही को उगाने का प्रोत्साहन दिया जाएगा। अगर हर व्यक्ति अपने जीवन में एक पौधे को भी वृक्ष बनाने में कामयाब हो जाए तो हमारे पर्यावरण में आक्सीजन की कमी नहीं आ सकती। उन्होंने पंजाब के नागरिकों को संस्था के इस प्रयास से जुड़ने की अपील की है।

21 को आनलाइन मनाया जाएगा योग दिवस संवाद सूत्र, फाजिल्का : कोरोना महामारी के मद्देनजर सातवां अंतर राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को आनलाइन मनाया जाएगा। डीसी अरविद पाल सिंह संधू ने बताया कि कोविड-19 के मद्देनजर दिवस आनलाइन ही मनाया जाएगा। योग योग्य दिवस में भाग लेने के लिए लोग अपने घरों में परिवारों सहित अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ कर योग कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आनलाइन हिस्सेदारी करने संबंधी मिनिस्ट्री आफ आयुश द्वारा वेबसाइट और पोर्टल आदि निर्धारित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि 21 जून को प्रात:काल सात बजे योग शुरू किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी