घर के बाहर हवाई फायर करने वाला गिरफ्तार

फिरोजपुर छावनी स्थित लाल कुड़ती में घर के बाहर हवाई फायर वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 10:00 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 10:00 PM (IST)
घर के बाहर हवाई फायर करने वाला गिरफ्तार
घर के बाहर हवाई फायर करने वाला गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : फिरोजपुर छावनी स्थित लाल कुड़ती में घर के बाहर हवाई फायर वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एएसआइ सुखदीप सिंह ने बताया कि सचिन राए निवासी लाल कुड़ती फिरोजपुर छावनी ने हेल्पलाइन 112 पर दी शिकायत में बताया कि उसका पड़ोसी हरभजन सिंह निवासी लाल कुड़ती घर के नजदीक बंदूक से फायर कर रहा है, जिससे आम जनता की जान खतरे में पड़ सकती है। एएसआइ सुखदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपित हरभजन सिंह को गिरफ्तार कर उससे .12 बोर की बंदूक बरामद की है।

युवक पर चलाई गोली, सरपंच सहित चार पर केस संवाद सूत्र, फाजिल्का : जिले के गांव बक्खूशाह में पानी की निकासी को लेकर हुए झगड़े में गोली लगने से एक युवक जख्मी हो गया था। पुलिस ने घायल के फरीदकोट में बयान दर्ज करने के बाद गांव के सरपंच सहित चार लोगों के खिलाफ पर्चा दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में गांव बक्खूशाह निवासी हरजिद्र सिंह ने बताया कि उसके खेत में पानी जमा होने के कारण उसकी फसल बर्बाद हो रही थी। इस पर उसने बांध बनाकर पानी को रोक दिया, जिसके बाद गांव के सरपंच ने इस बात पर ऐतराज जताया और उससे झगड़ा करने लगा, जब उसने कहा कि उसकी फसल खराब हो रही है तो सरपंच व उसके तीन साथियों ने उस पर हमला कर दिया। इस दौरान सरपंच ने पहले पिस्तौल का वार उसके सिर पर गया, जिससे वह जमीन पर गिर गया और बाद में हवाई फायर किए, जिससे एक गोली उसके पांव पर लगी और वह बेहोश हो गया। इसके बाद उक्त लोग वहां से फरार हो गए। उसके परिजनों से उसे फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज करने के बाद उसे फरीदकोट रेफर कर दिया। जांच अधिकारी एएसआइ गुरिदर सिंह ने बताया कि शिकायत पर कार्रवाई करते हुए उन्होंने सरपंच बलजिद्र सिंह, संदीप सिंह, गुरनाम सिंह व एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी