व्हाट्सएप के जरिए पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाने वाला गिरफ्तार

व्हाट्सएप के जरिए पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाकर आगे सप्लाई करने वाले नशा तस्कर को 200 ग्राम हेरोइन के साथ थाना नारकोटिक्स सेल फिरोजपुर ने गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 15 Sep 2021 10:25 PM (IST) Updated:Wed, 15 Sep 2021 10:25 PM (IST)
व्हाट्सएप के जरिए पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाने वाला गिरफ्तार
व्हाट्सएप के जरिए पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाने वाला गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : व्हाट्सएप के जरिए पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाकर आगे सप्लाई करने वाले नशा तस्कर को 200 ग्राम हेरोइन के साथ थाना नारकोटिक्स सेल फिरोजपुर ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित से पूछताछ के बाद उसके तीन साथियों पर भी मामला दर्ज किया है।

नारकोटिक्स सेल फिरोजपुर के एएसआइ अंग्रेज सिंह ने बताया कि मंगलवार को सूचना मिली थी कि आरोपित बलविदर सिंह उर्फ सुखा अपने मोबाइल फोन से वाट्सएप के जरिए पाकिस्तानी स्मगलरों से बात करता है और उनसे हेरोइन मंगवाता है, जिसे वह बाद में आगे सप्लाई करता है। इस काम में आरोपित मेहर सिंह निवासी गांव बारेके, अंग्रेज सिंह वासी गांव अलीके व अभी वासी लेली वाला भी उसके साथ शामिल हैं। इसके अलावा बलविदर उर्फ सुखा अकसर हेरोइन बेचने के लिए फिरोजपुर आता है, यदि नाकाबंदी की जाए तो उसे काबू किया जा सकता है। पुलिस ने आरोपित बलविदर सिंह को गिरफ्तार करके 200 ग्राम हेरोइन व मोटरसाइकिल बरामद किया है।

फर्जी कागजात तैयार करवाकर अपने नाम करवाए प्लाट, केस संस, अबोहर : थानी सिटी-2 की पुलिस ने फर्जी कागजात बनवा प्लाट अपने नाम करवा ठगी करने के आरोप में बाप-बेटे, पत्नी व पुत्रवधू के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सुरिद्र सिगला पुत्र ठंडी राम निवासी जी ब्लाक श्रीगंगानगर ने पुलिस उच्च अधिकारियों को शिकायत दी थी कि मनोज सिंगव व सुनीता सिंगला उसके भाई-भाभी हैं। आरोपितों ने उसके हिस्से के दो प्लाट, जोकि शांति विहार कालोनी अबोहर में हैं, के फर्जी कागजात तैयार करवा अपने नाम पर रेगुलाइज करवा कर उनके साथ ठगी मारी है। पुलिस ने मनोज सिगला व उसकी पत्नी सुनीता सिगला निवासी अनार गली अबोहर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

इसके अलावा पुलिस ने बहन के बयानों पर उसके भाई व उसकी भाभी के खिलाफ ठगी करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। निशु बाला पुत्री ठंडी राम निवासी काला पत्थर रोड आदित्य माल, आदित्य मोगा शहर इंद्रापुरम यूपी ने पुलिस उच्च अधिकारियों को शिकायत दी थी कि 9 अप्रैल 2019 से 28 फरवरी 2021 के बीच सत्य नारायण सिगला व उसकी पत्नी रुकमा देवी निवासी सेक्टर 48 सोना रोड गुड़गाव हरियाणा ने शांति विहार कालोनी ने अबोहर में स्थित उसके हिस्से के दो प्लाट फर्जी कागजात तैयार कर अपने नाम रेगुलाइज करवा कर उसके साथ ठगी मारी है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी