अरोड़ा खत्री वेलफेयर बोर्ड के गठन पर जताया सरकार का आभार

अरोड़वंश सभा के ग्रामीण अध्यक्ष सुभाष जुनेजा ने अरोड़ा खत्री वेलफेयर बोर्ड का गठन करने पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह व समाजिक न्यायसशक्तिकरण मंत्री तथा राज्यपाल पंजाब का आभार जताया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 02 May 2021 10:04 PM (IST) Updated:Sun, 02 May 2021 10:04 PM (IST)
अरोड़ा खत्री वेलफेयर बोर्ड के गठन पर जताया सरकार का आभार
अरोड़ा खत्री वेलफेयर बोर्ड के गठन पर जताया सरकार का आभार

संवाद सूत्र, गुरुहरसहाय (फिरोजपुर) : अरोड़वंश सभा के ग्रामीण अध्यक्ष सुभाष जुनेजा ने अरोड़ा खत्री वेलफेयर बोर्ड का गठन करने पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह व समाजिक न्याय,सशक्तिकरण मंत्री तथा राज्यपाल पंजाब का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि अरोड़ा वेलफेयर बोर्ड बनाना सरकार का सराहनीय फैसला है। सुभाष जुनेजा ने बताया कि खत्री /अरोड़ा बिरादरी के कई मसले है, जिसके राज्य स्तर पर हल के लिए एक बोर्ड का होना बहुत जरूरी था।

उन्होंने सरकार से अपील की है कि इस बोर्ड में एक सदस्य ग्रामीण क्षेत्र से भी लिया जाए तकि गांव में रहते अरोड़ा खत्री परिवारों की समस्त मुश्किलों का ाधान निकाला जाए ।

वहीं फिरोजपुर शहर की अरोड़ावंश महासभा के युवा प्रधान साहिल मोगा ने भी सरकार का आभार जताया और कहा कि अरोड़ा खत्री वेलफेयर बोर्ड का गठन कर राजपाल ने एक ऐतहासिक फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि इस वंश के लोगों को भी सरकारी सुविधाएं मिलनी चाहिए, क्योंकि इस वर्ग में गरीब परिवार भी शामिल हैं। सरकार द्वारा गठित भलाई बोर्ड समाज व सरकार के बीच एक कड़ी का कार्य करेगा।

खत्री-अरोड़ा वेलफेयर बोर्ड के गठन पर जताया आभार

संवाद सहयोगी, अबोहर : खत्री-अरोड़ा वेलफेयर बोर्ड के गठन पर पूर्व एसडीएम बीएल सिक्का व अरोडा विकास मंच के पूर्व प्रधान शामलाल अरोड़ा मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड व पंजाब सरकार का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में खत्री-अरोडा समाज के लोग काफी संख्या में हैं और उन्हें दरपेश आने वाली मुश्किलों को हल करने के लिए पहले कोई बोर्ड या अन्य कमीशन नहीं था। लेकिन अब इस बोर्ड के गठन से समाज की दिक्कतों को वो एक निश्चित स्थान पर जा कर हल करवा सकेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि बोर्ड के गठन से खत्री-अरोड़ा समाज को मजबूती मिलेगी।

chat bot
आपका साथी