लुटेरों से भिड़ा सेना का जवान, पिस्तौल व कारतूस छोड़कर भागे लुटेरे

अरुणाचल प्रदेश में ड्यूटी पर तैनात फिरोजपुर के जवान के साथ लूट की वारदात जवान की बहादुरी के कारण टल गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 10:23 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 10:26 PM (IST)
लुटेरों से भिड़ा सेना का जवान, पिस्तौल व कारतूस छोड़कर भागे लुटेरे
लुटेरों से भिड़ा सेना का जवान, पिस्तौल व कारतूस छोड़कर भागे लुटेरे

जागरण संवाददाता, फिरोजपुर : अरुणाचल प्रदेश में ड्यूटी पर तैनात फिरोजपुर के जवान के साथ लूट की वारदात जवान की बहादुरी के कारण टल गई। जवान दो लुटेरों के साथ उलझ गया तो घबराए लुटेरे .32 बोर की पिस्तौल और कारतूस छोड़ कर भाग खड़े हुए। लूट की वारदात से सेना का जवान आहत है। देश की सुरक्षा के लिए जान हथेली पर लेकर चलने वाले जवान ने कहा कि अपने शहर के बारे में कभी ऐसा सोचा भी नहीं था।

सेना के जवान मनजिदर सिह के साथ वारदात बुधवार रात पौने दस बजे तब हुई जब वो गांव जमीतपुरा में मेला देखकर लौट रहा था। मेले में देरी होने के बाद वो बाइक पर सवार हो अपने गांव माणा सिंहवाला लौट रहा था कि अचानक बाइक पर सवार दो लुटेरे उसके पीछे लग गए। आरोपितों ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने कच्चे रास्ते से बाइक भगाने की कोशिश की। सतीएवाला बाइपास पर दोनों बाइक सवारों में उसको पीछे से धक्का दे दिया और वो बाइक समेत धान की फसल में गिर गया। लुटेरों ने उसका बाइक छीनने की कोशिश की। मनजिदर सिंह ने बताया कि दोनों लुटेरों के साथ उसकी हाथापाई हुई और उनका .32 बोर का रिवाल्वर व तीन कारतूस वहां गिर गए, जिसके बाद आरोपित वहां से फरार हो गए।

मनजिदर सिंह ने बताया कि उसकी पोस्टिग अरुणाचल प्रदेश में है और वो 50 दिन की छुट्टी पर आया है। घटना की जांच कर रहे राज सिंह ने बताया कि पुलिस ने दो अज्ञात आरोपितों पर मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही है।

(बाक्स)

फिरोजपुर में नहीं रुक रही राहजनी, लूट की घटनाएं

फिरोजपुर जिले में रोजाना राहजनी और लूट क घटनाएं हो रही हैं। लुधियाना के एक व्यापारी का लुटेरे बैग छीन कर फरार हो गए थे। व्यापारी से साढे चार लाख की लूट के आरोपितों को कोई सुराग नहीं लगा। इससे पहले दिल्ली के केबल व्यापारी की फिरोजपुर फाजिल्का रोड पर गाड़ी रोक कर हथियारों की नोक पर लाखों की लूट का मामला अधर में है।

chat bot
आपका साथी