जीरा में आढ़ती तीन दिन बंद रखेंग काम

कृषि सुधार कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर किसानों का समर्थन करते हुए आढ़ती एसोसिएशन पंजाब के प्रधान विजय कालड़ा के आह्वान पर पंजाब भर की अनाज मंडियां 2526 तथा 27 जनवरी को बंद रखकर हड़ताल की जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 10:39 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 10:39 PM (IST)
जीरा में आढ़ती तीन दिन बंद रखेंग काम
जीरा में आढ़ती तीन दिन बंद रखेंग काम

संवाद सूत्र जीरा (फिरोजपुर) : कृषि सुधार कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर किसानों का समर्थन करते हुए आढ़ती एसोसिएशन पंजाब के प्रधान विजय कालड़ा के आह्वान पर पंजाब भर की अनाज मंडियां 25,26 तथा 27 जनवरी को बंद रखकर हड़ताल की जाएगी। आढ़ती हरीश जैन गोगा ने बताया कि इन तीन दिनों के दौरान आढ़ती एसोसिएशन जीरा के आढ़ती अपना कारोबार बंद रखेंगे तथा किसी भी तरह की फसल की खरीदो फरोख्त नहीं करेंगे।

हरीश जैन गोग्गा ने कहा कि करीब दो महीने से कानून वापस लेने की मांग को लेकर किसान प्रदर्शन कर रहे हैं और दुनिया भर में देश की किरकिरी होने के बावजूद केंद्र सरकार तानाशाह वाला रवैया अपनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को जल्द से जल्द तीन कानूनों को रद करना चाहिए।

किसानों के समर्थन में तीन दिन बंद रहेगी अनाज मंडी संवाद सूत्र, फाजिल्का : कृषि कानूनों को रद करवाने की मांग को लेकर जहां किसानों की ओर से 26 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च किया जा रहा है। वहीं आढ़तिया एसोसिएशन ने भी किसानों के संघर्ष में समर्थन देते हए तीन दिन तक दुकानें बंद रखकर किसानों का समर्थन करने का ऐलान किया है। इस दौरान आढ़तियों द्वारा मंडी में फसल की खरीद नहीं की जाएगी। आढ़तिया एसोसिएशन के प्रधान ओम सेतिया ने कहा कि कृषि सुधार कानून हर वर्ग के लिए सही नहीं है। इससे आढ़तियों व किसानों के वर्षो पुराने रिश्ते को खत्म करके देश के लोगों को कार्पोरेट घरानों का गुलाम बनाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं इन कानूनों के लागू होने के साथ बाद में मंडीकरण भी धीरे धीरे समाप्त हो जाएगा, जिसका सीधा असर किसानों की फसलों के भाव पर पड़ेगा।

chat bot
आपका साथी