शादी के 11 साल बाद मलेशिया जा पत्नी ने किसी और से बनाए संबंध, युवक ने लगाया फंदा

शादी के 11 साल बाद मलेशिया गई पत्नी ने वहां अपने मायके गांव के ही किसी अन्य युवक के साथ संबंध बना लिए जिस कारण युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार को निशान सिंह का शव मलेशिया से फिरोजपुर पहुंचा था जिसका मंगलवार को फिरोजपुर के कबरवच्छा गांव में अंतिम संस्कार किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Jan 2021 11:26 PM (IST) Updated:Tue, 12 Jan 2021 11:26 PM (IST)
शादी के 11 साल बाद मलेशिया जा पत्नी ने किसी और से बनाए संबंध, युवक ने लगाया फंदा
शादी के 11 साल बाद मलेशिया जा पत्नी ने किसी और से बनाए संबंध, युवक ने लगाया फंदा

संजय वर्मा, फिरोजपुर : शादी के 11 साल बाद मलेशिया गई पत्नी ने वहां अपने मायके गांव के ही किसी अन्य युवक के साथ संबंध बना लिए, जिस कारण युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार को निशान सिंह का शव मलेशिया से फिरोजपुर पहुंचा था, जिसका मंगलवार को फिरोजपुर के कबरवच्छा गांव में अंतिम संस्कार किया गया। मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित पत्नी, मलेशिया निवासी हरमन और सास, साले के खिलाफ आत्महत्या को मजबूर करने का मामला दर्ज किया है।

मृतक निशान सिंह के पिता उत्तम सिंह ने बताया कि 11 साल पहले निशान का विवाह मोगा के गांव सिघावाला की वीरपाल कौर के साथ हुआ था, जिसकी कोई औलाद नहीं थी। गांव में रहते हुए दोनों के रिश्ते ठीक थे और निशान यहां पर दूध डेयरी का काम करता था। दो साल पहले वीरपाल कौर बेटे निशान को मलेशिया सैट होने की बात करने लगी तो दोनों मलेशिया चले गए, जहां निशान सिंह प्राइवेट कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड काम करता था। इस दौरान मोगा के सिघावाला गांव से मलेशिया बसे हरमन से वीरपाल के संबंध बन गए। उनके बेटे को जब इसका पता चला तो उसने ससुराल वालों से बात की तो उन्होंने निशान को भला बुरा कहा। निशान ने अपने साथ हुए दु‌र्व्यहार और पत्नी के संबंधों की जानकारी उनको 26 दिसंबर 2020 को फोन पर दी। इसी दिन उसने वीडियो बना कर आत्महत्या कर ली और वीडियो में पत्नी व ससुरालियों को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार बताया। पुलिस ने मलेशिया रह रही आरोपित पत्नी वीरपाल, हरमन और मोगा के सिघावाला गांव निवासी सास मनजीत कौर उसके बेटे गुरदीप पर मामला दर्ज किया है। (बॉक्स) मोगा के गांव मिलते रहे वीरपाल और हरमन

मृतक निशान सिंह के बुआ के बेटे कारज सिंह ने कहा कि मलेशिया से सिघवाला आकर हरमन उसकी भाभी वीरपाल से मिलता रहा है। दोनों में पहले से दोस्ती थी जिस कारण वीरपाल ने निशान को मलेशिया जाने के लिए तैयार किया। वीरपाल को हरमन के साथ देखने के बाद निशान सिंह आहत था।

कोट्स

..मलेशिया से लाएंगे आरोपितों को

निशान की आत्महत्या के जिम्मेदार दोनों आरोपितों को मलेशिया से लाया जाएगा। केस दर्ज होने की जानकारी और आरोपितों को भारत लाने के लिए मलेशिया में भारतीय एंबेंसी और दिल्ली में मलेशिया एंबेंसी को लिखा जाएगा। भारत से वांछित अपराधियों को लाने के लिए मलेशिया के साथ संधि के तहत इन आरोपितों को भी काबू किया जाएगा। मोगा रहने वाले आरोपित भी जल्द गिरफ्त में होंगे।

..भूपिदर सिंह.एसएसपी फिरोजपुर खुद को कुंवारा बता शादी करने पहुंचा एनआरआइ दूल्हा, केस संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : शादीशुदा होने के बावजूद खुद को कुंवारा और अमेरिका ग्रीन कार्ड धारक बताकर परिवार के साथ शादी करने जिला फिरोजपुर पहुंचे युवक व उसके परिवार पर जीरा पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

मामले की जांच कर रहे एएसआइ शमशेर सिंह ने बताया कि अमरजीत सिंह पुत्र जोगिन्द्र सिंह निवासी गांव तलवंडी मांगे खां तहसील जीरा ने बताया कि अमनदीप सिंह पुत्र अमरजीत सिंह निवासी इंडियाना न्यूयार्क मौजूदा पता वार्ड नंबर 3 खालसा कालोनी बलो चक्क रोड बेगोवाल कपूरथला का विवाह 10 जनवरी को उसकी लड़की तरनजीत कौर के साथ होना था।

दुल्हा बनकर आने वाले अमनदीप सिंह ने उसके परिवार को बताया कि वह अभी कुंवारा है और उसके पास अमरीका का ग्रीन कार्ड है। परन्तु बाद में पता लगा कि अमनदीप सिंह के पास ना तो अमरीका का ग्रीन कार्ड है और इसका रिश्ता साल 2016 में सर्बजीत कौर बेटी रशपाल सिंह निवासी नवारसी जिला कुरुक्षेत्र हरियाणा के साथ हुआ है।

एएसआइ ने बताया कि पुलिस ने अमनदीप सिंह, अमरजीत सिंह पुत्र साहिब सिंह, गगनदीप सिंह पुत्र अमरजीत सिंह, नवदीप कौर पुत्र अमरजीत सिंह, परमदीप कौर पुत्री अमरजीत सिंह निवासी वार्ड नंबर 2 खालसा कालोनी बलोचक्क बेगोवाल हाल जालंधर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी